फटाफट से बनाएं चटपटा करेला Salad

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

बहुत से लोग करेला नहीं खाते क्योंकि यह स्वाद में कड़वा होता है। लेकिन भले ही करेला स्वाद में कड़वा हो पर यह कई सारे पोषक तत्वों से भरपूर होता है। अगर आप इसकी सब्जी नहीं खा सकते तो करेला का सलाद बनाकर खा सकते हैं। इस सलाद का स्वाद चखने के बाद आप भी करेले खाने के शौकीन बन जाएंगे। तो चलिए आज आपको चटपटा करेला सलाद बनाने की रेसिपी के बारे में बताते हैं। 

सामग्री 

करेले  - 4-5 

आलू - 200 ग्राम (छोटे वाले)

प्याज - 1/2 कप

टमाटर - 1/2 कप

खीरा - 1/2 कप 

पत्तागोभी - 01 कप (कद्दूकस की हुई)

तेल - जरुरतअनुसार

नींबू का रस - 02 चम्मच

सिरका सॉस - 01 चम्मच

चाट मसाला - 1/2 चम्मच

गोल मिर्च -  1/2 चम्मच 

लहसुन और लाल मिर्च का पेस्ट - 1/2 चम्मच 

बटर - 2 चम्मच

नमक - स्वादअनुसार 

बनाने की विधि 

1. सबसे पहले करेले और आलू को धोकर काट लें। 

2. फिर इन दोनों को गोल आकार में काट लें। 

3. दोनों चीजों को काटकर एक बर्तन में डालें। 

4. एक बर्तन में तेल डालें। 

5. तेल गर्म होने पर दोनों चीजों को डीप फ्राई कर लें। 

6. अब बटर को नॉनस्टिकी पैन में डालकर गर्म कर लें।

7.  बटर जब गर्म हो जाए तो इसमें प्याज डालकर हल्का ब्राउन होने तक भूनें। 

8.  अब इसमें पत्तागोभी डालकर पका लें। 

9. एक अलग बाउल में तले हुए करेले और आलू निकाल लें। 

10. इसके बाद भुनी हुई पत्तागोभी में प्याज, टमाटर और खीरा मिलाएं। 

11. सारी चीजों को मिक्स करते हुए मिश्रण में नींबू का रस, चाट मसाला, सिरका सॉस, लाल मिर्च पाउडर, लहसुन मिर्च पेस्ट और स्वादअनुसार नमक डालें। 

12. आपका टेस्टी चटपटा करेला सलाद बनकर तैयार है। 

13. प्लेट में डालकर घर वालों को सर्व करें।