नमो सेवा ने किया बाजारों में डमरू बजाकर अनोखे अंदाज में प्रचार

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

2024 में तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेगें नरेन्द्र मोदी: अभिनन्दन पाठक

सहारनपुर। बाजारों में डमरू बजाकर अनोखे अंदाज में डबल इंजन सरकार की नीतियों का बखान करते हुए भारतीय नमो सेवा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिनन्दन पाठक ने कहा कि आगामी 2024 के चुनाव में युग पुरूष प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एक बार फिर तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बनेगें। उन्होंने कहा कि मोदी है तो मुमकिन है। उन्होंने पूर्व मंत्री संजय गर्ग के भाजपा में शामिल होने पर कहा कि संजय गर्ग भगवामय होे रहे हैं। उन्होंने संजय गर्ग के भाजपा में जाने पर बधाई भी दी। 

मोदी के हमशक्ल अभिनन्दन पाठक आज विश्वकर्मा चौक पर अपने अनोखे अंदाज में नजर आये। पीछे पोस्टर व डमरू बजाकर  लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रहे थे। उन्होंने इसी अंदाज में डबल इंजन की सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का बीडा उठाया। उन्होंने कहा कि मोदी के नेतृत्व में देश मजबूत व विश्व स्तर पर देश का बढा है। मोदी जी अवतार पुरूष हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी विकास को लेकर रात-दिन मेहनत कर रहे हैं। 

मोदी सरकार भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाम लगा रही है। उन्होंने कहा कि नमो सेवादल लगातार 2014 से सम्पूर्ण देश में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जनकल्याण नीतियों के विषय में जनता को सचेत कर रहा है तथा वर्ष 2024 में भी लाभान्वित कराने का प्रयास कर रहा है। उन्होंने कहा कि 22 जनवरी को रामलाल प्राण प्रतिष्ठा कर मोदी जी ने यह साबित कर दिया है कि देश में मोदी लहर चल रही है। राम लला सभी के आराध्य हैं।

 500 सालों बाद रामलाल की प्राण प्रतिष्ठा कराना अपने आप में एक सराहनीय कार्य है जो नरेन्द्र मोदी ही कर सकते हैं। इस अवसर पर मुख्य रूप से अरविंद शर्मा, रघुनाथ बिश्नोई, ब्रज नन्दन, प्रियांशु, वासु, मुनव्वर दारा, सुनील तिवारी, ठाकुर चंद्रपाल सिंह एडवोकेट, पवन कुमार, प्रवेश त्यागी शामिल रहे।