भगवान शनि देव को इन चीजों का लगाएं भोग, इस मंत्रों का करें जाप

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

भगवान शनिदेव को न्याय के देवता और कर्म के फलदाता कहा जाता है। क्योंकि भगवान शनि देव इंसान के कर्मों के अनुसार उन्हें फल देते हैं और बुरे कर्म होने पर उन्हें दंडित करते हैं। माना जाता है कि अगर भगवान शनि देव इंसान से रुष्ट हो जाए तो जीवन में कई तरह की परेशानियों का सामन करना पड़ता है।

ज्योतिष शास्त्र में शनि देव को प्रसन्न करने के लिए कई उपाय भी बताए गए हैं, जिनको करने से साधक को शुभ परिणाम मिलते हैं। माना जाता है कि शनिवार के दिन विधिपूर्वक पूजा-अर्चना कर विशेष चीजों का भोग लगाने से भगवान शनि देव की कृपा प्राप्त होती है और जीवन में खुशियों का आगमन होता है, तो चलिए इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि भगवान शनि देव को किन चीजों का भोग लगाना लाभकारी होता है।

भगवान शनि देव के भोग

भगवान शनि देव के भोग में खिचड़ी, तिल और गुड़ को शामिल करना उत्तम होता है। ऐसा माना जाता है कि इन चीजों का भोग लगाने से भगवान शनि देव प्रसन्न होते हैं और साधक को उनका आशीर्वाद प्राप्त होता है। अगर आप भगवान शिव की कृपा प्राप्त करना चाहते हैं, तो शनिवार के दिन विधिपूर्वक पूजा-अर्चना करने के बाद इन चीजों का भोग अवश्य लगाएं।

सभी तरह की पूजा-पाठ में भगवान को मीठी चीजों का भोग लगाया जाता है। भगवान शनि देव को गुलाबजामुन का भोग लगाना उत्तम माना जाता है। मान्यता के अनुसार, ऐसा करने से शनि देव का कोप कम होता है।

भोग लगाते समय इस मंत्र का करें जाप

त्वदीयं वस्तु गोविन्द तुभ्यमेव समर्पये। गृहाण सम्मुखो भूत्वा प्रसीद परमेश्वर ।।

अर्थ- हे ईश्वर मेरे पास जो भी है वो आपका ही दिया हुआ है। आपका दिया हुआ मैं

आपको अर्पित करता हूं। कृपा कर इसे ग्रहण करे और मुझ पर कृपा करें।