स्त्री क्या है?

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क


स्त्री क्या है?

ब्रह्म है?, जीव है?, या जगत है?

स्त्री क्या है?

स्त्री कोई 'सार' है?

तलवार की 'धार' है?

या रात के बाद का 'सवेरा' है?

स्त्री क्या है?

स्त्री कोई 'छाया' है?

या मन को मोहने वाली कोई 'माया' है?

स्त्री कोई 'सुर' है?

स्त्री कोई 'उर' है?

या फिर यह कोई 'कोहिनूर' है?

स्त्री क्या है?

स्त्री कोई 'सवाल' है?

या फिर सवाल में छुपा 'जवाब' है?

स्त्री पुरुष की 'ढाल' है?

मां का 'दुलार' है?

या फिर पत्नी या प्रेमिका का 'गाल' है?

स्त्री क्या है?

यह कैसे जान सकता हूं?

पर इतना जरूर जानता हूं।

कि स्त्री के बिना तो...

अयोध्या के 'राम', द्वारिका के 'श्याम'

या नीलकंठ द्वारा भस्म किया गया 'काम' भी,

एकदम खाली होता...

क्योंकि... स्त्री 'फेफड़े' में आए तो 'हवा'

और 'दिल' से गुजरे तो 'दवा' बन जाती है।

स्त्री क्या है?


वीरेंद्र बहादुर सिंह 

जेड-436ए, सेक्टर-12,

नोएडा-201301 (उ.प्र.)

मो- 8368681336