केमिकल भरा काजल लगाने से आँखों को होता है नुकसान

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

महिलाओं को मेकअप करना बहुत पसंद होता है। मेकअप खूबसूरती में और भी ज्यादा चार चांद लगा देता है। वहीं आंखों की खूबसूरती बढ़ाने में काजल का अहम रोल होता है। इसके बिना तो आंखें ही सूनी सी लगती हैं। लेकिन काजल लेते समय हमेशा इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि काजल अच्छे ब्रांड का हो जैसे Lakme।  कई महिलाएं काजल लगाने पसंद तो करती हैं पर उस खरीदने के लिए पैसे खर्च नहीं करना चाहती। आपको ये समझना होगा कि काजल का इस्तेमाल आप चेहरे के उस हिस्से में लगा रही हैं तो बहुत सेंसेटिव होती है, तो सस्ते काजल खरीदने की लापरवाही न करें। इसमें मौजूद केमकिल आंखों को नुकसान पहुंचा सकते हैं। 

एक्सपर्ट्स की मानें तो बाजार में मिलने वाले कई काजल में केमिकल पाया जाता है। लेकिन महिलाएं अपनी आंखों को खूबसूरत दिखाने के लिए बाजार से सस्ता काजल भी खरीद लेती है क्योंकि उन्हें पता नहीं होता कि आंखों को नुकसान पहुंचाएगा। दरअसल, बाजार में मिलने वाले कई काजल में केमिकल की मात्रा ज्यादा हो सकती है। इससे आंखों में खुजली, एलर्जी और आंखें ड्राई हो सकती हैं।

आंखों को हो सकते हैं ये नुकसान

आंखों काफी ज्यादा सेंसिटिव होती है।  ऐसे में यहां भी केमिकल भरे प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल से परहेज करना चाहिए। सस्ता काजव में पारा लेड और पैराबेंस जैसे तत्व पाए जाते हैं। इस वजह से आंखों में कंजक्टिवाइटिस (Conjunctivitis) जैसी समस्या हो सकती है।

घर पर बनाए देसी काजल 

आप चाहें तो घर में आसानी से सेफ काजल बना सकती हैं। इसके लिए सबसे पहले दीया जलाकर रखें। उसके बाद दोनों कटोरी को साइड पर रखें। उसके बाद प्लेट पर थोड़ा सा घी लगाकर कटोरी टिका कर थाली उसके ऊपर रख दे। उसके 20 से 30 मिनिट तक उस पर ही रखे रहने दे। आपका काजल तैयार हो जाएगा। बता दें, थाली में से काजल निकालकर एक बॉक्स में रख सकती हैं। इस पाउडर में आप एक बूंद नारियल का तेल मिला ले। आपका लिक्विड काजल  तैयार हो जाएगा।