गोंडा लोकसभा सीट से सपा ने श्रेया वर्मा पर पीडीए के फार्मूले पर लगाया दांव

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

आलोक कुमार / बलरामपुर : उतरौला पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय बेनी प्रसाद वर्मा को सांसद बनाने वाली गोंडा की धरती पर अब पौत्री श्रेया वर्मा सियासी पारी का आगाज करेंगी। समाजवादी पार्टी ने पीडीए फार्मूले पर अमल करते हुए गोंडा लोकसभा सीट से पिछड़े वर्ग की श्रेया वर्मा पर दांव लगाया है।

 देवीपाटन मंडल की चार लोकसभा सीटों में से गोंडा में पिछड़ा वर्ग तो बहराइच से अनुसूचित वर्ग के उम्मीदवार की घोषणा से सियासी तपिश बढ़ी है। गोंडा लोकसभा क्षेत्र में पांच विधानसभा क्षेत्र आते हैं इनमें चार विधानसभा क्षेत्र गोंडा सदर मेहनौन, गौरा व मनकापुर गोंडा जिले में व उतरौला विधानसभा की सीट जनपद बलरामपुर में शामिल है। 

पिछड़ा वर्ग बाहुल्य वाली इस सीट पर सपा ने सबसे पहले पत्ते खोले हैं वर्ष 2009 में श्रेया वर्मा के दादा पूर्व केंद्रीय मंत्री बेनी प्रसाद वर्मा ने कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लडा था ऐसा माहौल बना कि कांग्रेस के कर्ज माफी एवं अन्य योजनाओं से प्रेरित होकर जनता ने पूर्व मंत्री बेनी प्रसाद वर्मा को यह चुनाव 23,675 वोटो से जीता दिया। बसपा प्रत्याशी के रूप में सांसद कीतिवर्धन सिंह को उसे समय हार का सामना करना पड़ा था। 

सपा से पूर्व मंत्री विनोद कुमार पंडित सिंह वह भाजपा से पूर्व विधायक राम प्रताप सिंह को हार मिली थी। वर्ष 2014 के चुनाव में माहौल बदला और भाजपा प्रत्याशी के रूप में कीतिवर्धन सिंह ने जीत दर्ज कर सांसद बने सपा प्रत्याशी नंदिता शुक्ला दूसरे स्थान पर बसपा प्रत्याशी अकबर अहमद डंपी तीसरे स्थान पर व कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में पूर्व केंद्रीय मंत्री बेनी प्रसाद वर्मा चौथे स्थान पर ही संतोष करना पड़ा। 

तो वही दादा से सियासत का दांव  सिखाने वाली श्रेया वर्मा एक दशक बाद गोंडा की धरती पर सियासी पारी शुरू करेंगी वर्तमान में वह समाजवादी महिला सभा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भी है। शिक्षा क्षेत्र में भी काम कर चुकी हैं और उन्होंने बताया कि हमारी पहली प्राथमिकता इस क्षेत्र में शिक्षा क्षेत्र को बढ़ावा देने की होगी। उनके मैदान में उतरने से विपक्षी खेल खेमे में सियासी हलचल बढ़ गई है। तुम्हें आम जनमानस में इस बात की भी चर्चा है कि कहीं भाजपा से कोई युवा प्रत्याशी पर भी भाजपा गांव खेल सकती है। ऐसे में चुनाव दिलचस्प होने की प्रबल संभावना है।