Republic Day 2024: अक्षय कुमार से टाइगर श्रॉफ तक सेलेब्स ने दी गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

Republic Day 2024: हमारा देश आज 75वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। इस खास दिन पर हर कोई एक दूसरे को बधाई दे रहा है। ऐसे में बॉलीवुड सेलेब्स भी कहां पीछे रहने वाले हैं। हाल ही में, अभिनेता अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ ने भी एक वीडियो शेयर करते हुए अपने खास अंदाज में रिपब्लिक डे की शुभकामनाएं दी हैं। इनके अलावा विक्की कौशल समेत कई अन्य सेलेब्स ने भी बधाई दी है। 

अक्षय कुमार ने अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर एक खूबसूरत वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में टाइगर श्रॉफ भी नजर आ रहे हैं। ये दोनों फिलहाल जॉर्डन में बड़े मियां छोटे मियां के एक गाने के सीक्वेंस की शूटिंग कर रहे हैं। भले ही वे अपने देश से दूर हैं, लेकिन वह गर्व के साथ गणतंत्र दिवस मनाते नजर आ रहे हैं।

वीडियो में अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ हाथों में तिरंगा लेकर दौड़ते हुए नजर आ हैं। बैकग्राउंड में वंदे मातरम गाना बज रहा है। इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'नया भारत, नया आत्मविश्वास, नया दृष्टिकोण, हमारा समय आ गया है। गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं। जय हिन्द... जय भारत'।

विक्की कौशल ने अपने इंस्टाग्राम पर फिल्म सैम बहादुर का वीडियो शेयर किया है और इसके साथ ही उन्होंने अपने फैंस को रिपब्लिक डे की शुभकामनाएं दी हैं। बता दें कि विक्की कौशल की मूवी 'सैम बहादुर' आज ओटीटी पर आ गई है। बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त ने अपने इंस्टाग्राम की स्टोरी पर गणतंत्र दिवस की बधाई देते हुए एक फोटो शेयर की है। करीना कपूर खान ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शुभकामनाएं दीं। उन्होंने भारतीय ध्वज फहराने का एक छोटा वीडियो शेयर किया और कैप्शन में लिखा, 'गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं, जय हिंद'।

अभिषेक बच्चन ने गणतंत्र दिवस का एक एनिमेटेड वीडियो शेयर किया और हिंदी में लिखा, 'सारे जहां से अच्छा, हिंदोस्तां हमारा... जय हिंद'। परिणीति चोपड़ा ने भी अपनी स्टोरी में तिरंगा फहराने का एक वीडियो शेयर किया और सभी को हिंदी में गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं।

अमिताभ बच्चन ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वह स्पेशल चाइल्ड के साथ राष्ट्रगान गाते हुए नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन में गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं। जूनियर एनटीआर ने लिखा, 'हमारे लोकतंत्र और भारतीय संविधान की महिमा को सलाम। 75वें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं'। सोनू सूद ने अपने सोशल मीडिया पर जवानों के साथ तस्वीरें शेयर करते हुए गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी हैं। महेश बाबू ने लिखा, 'भारत के 75वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर एकता, विविधता और लचीलेपन की भावना को सलाम'।