गर्मियों में आम का इस्तेमाल ड्रिंक्स, मिठाइयां, सब्जी और ना जाने जाने कितनी चीजों में किया जाता है। त्वचा के लिए भी इसका इस्तेमाल किया जा सकता है। आम को लोग बड़े चाव से खाते हैं और तुरंत बाद ही उसकी गुठली कूड़े में डाल देते हैं। आम की गुठली सेहत के साथ-साथ त्वचा के लिए भी बहुत फायदेमंद होती है। जी हां, आम की गुठली से मैंगो बटर बनाया जाता है जो कई तरह के पोषक तत्वों से भरपूर होता है। यह त्वचा संबंधी कई तरह की बीमारियों को दूर करता है और त्वचा को जवां बनाए रखने में मदद करता है।
जानें मैंगो बटर के बारे में...
मैंगो बटर आम के पल्प ने नहीं बल्कि इसकी गुठली से बनाया जाता है। यह त्वचा को निखारने के साथ-साथ टैनिंग, सनबर्न और झुर्रियों को ठीक करने में मदद करता है। आम की गुठली पोषक तत्वों से भरपूर होती है। इसमें विटामिन सी, विटामिन ई, जिंक, प्रोटीन, पोटैशियम और कैल्शियम मौजूद होता है जो सेहत के साथ-साथ त्वचा को भी फायदा पहुंचाती है।
गर्मियों में मैंगो बटर लगाने के फायदे
- टैनिंग से बचाने में मदद करे।
- सनबर्न ना होने दे।
- त्वचा की नमी को बरकरार रखे।
- लू का असर ना होने दे।
- स्ट्रेच मार्क हटाने में मदद करे।
- फाइन लाइंस, रिंकल्स को रोकने में मदद करे।
दाग-धब्बों के लिए
मैंगो बटर में पाए जाने वाले गुण त्वचा को जवां बनाने के साथ-साथ उन सभी परेशानियों को भी दूर करने में मदद करते हैं, जिनका सामना हर महिला करती है। खासतौर पर प्रदूषण, ड्राई स्किन या फिर मेनोपॉज के दौरान होने वाली समस्याओं को दूर करने में मैंगो बटर बहुत फायदेमंद होता है।
स्ट्रेचमार्क्स से दिलाए राहत
स्ट्रेच मार्क्स की समस्या से लगभग हर महिला गुजरती है। इससे राहत पाने के लिए मैंगो बटर में नारियल का तेल मिलाएं और रोजाना लगाएं। इससे धीरे-धीरे स्ट्रेच मार्क्स कम होने लगेंगे।
स्किन को दे भरपूर पोषण
मैंगो बटर त्वचा के लिए एक कंप्लीट स्किन फूड की तरह काम करता है। यह त्वचा में नमी बनाए रखता है। नहाने के बाद आप मैंगो बटर को आप अपनी त्वचा पर लगा सकते हैं। ध्यान रहे कि ऑयली स्किन वाले इसे संभलकर और सभी जानकारी लेने के बाद ही लगाएं।