Makar Sankranti 2024: मकर संक्रांति पर इन चीजों का करें दान, यहां देखें पूरी लिस्ट

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क 

 Makar Sankranti 2024: सनातन धर्म में मकर संक्रांति का अहम महत्व है। मकर संक्रांति के दिन सूर्य देव एक राशि से निकलकर दूसरी राशि में प्रवेश करते हैं। इस खास अवसर पर भगवान सूर्य देव की पूजा करने का विधान है। इससे कुंडली में सूर्य ग्रह मजबूत होता है।

 कहा जाता है कि कुंडली में सूर्य ग्रह के मजबूत होने से व्यक्ति को जीवन में सफलता हासिल होती है और पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होती है। मकर संक्रांति के दिन स्नान और दान करने का विशेष महत्व है। मान्यता के अनुसार, इस दिन स्नान और दान करने से साधक के जीवन में खुशियों का आगमन होता है और सभी प्रकार से दुखों से छुटकारा मिलता है। आइए जानते हैं मकर संक्रांति के दिन किन चीजों का दान करना फलदायी होता है।

मकर संक्रांति दान लिस्ट

काला तिल

सफेद तिल

मूंगफली

गाय का घी

दूध

दही

गुड़

नमक

अनाज

कंबल

गुड़

दक्षिणा

खिचड़ी

मकर संक्रांति पर स्नान और दान का महत्व

प्राचीन समय से मकर संक्रांति के दिन स्नान करने के बाद दान किया जाता है। इस अवसर पर स्नान-दान करने से व्यक्ति के लोक और परलोक दोनों सुधर जाते हैं। गंगा स्नान करने से 10 अश्वमेध यज्ञ और 1000 गाय दान करने के समान शुभ फल की प्राप्ति होती है। इस दिन कई चीजों का दान करने से सभी कार्यों में सफलता हासिल होती है और सुख-शांति मिलती है।

मकर संक्रांति 2024 डेट

ज्योतिषियों के अनुसार, 15 जनवरी को देर रात 02 बजकर 43 मिनट पर सूर्य देव धनु राशि से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करेंगे। सूर्य देव के मकर राशि में प्रवेश के दिन मकर संक्रांति का पर्व मनाया जाता है। इस बार मकर संक्रांति 15 जनवरी को मनाई जाएगी।