घने कोहरे ने थामी वाहनों की रफ्तार,कोहरे के बीच स्कूल जाने को मजबूर नौनिहाल

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क 

सीतापुर। जनपद में शीतलहर और ठंड का प्रकोप लगातार जारी है। बुधवार को निकली तेज धूप के बाद गुरुवार की सुबह फिर मौसम ने करवट ली। देर रात से शुरू हुई सर्द हवाओं के साथ सुबह कोहरे से ढका हुआ शहर लोगों को मिला। कोहरे की चादर होने से सड़कों पर विजिबिलिटी महज 100 मीटर ही रह गई। जिससे सड़कों पर निकलने वाले वाहन लाइट जलाकर निकलने को मजबूर रहे। सर्द हवाओं ने तापमान भी गिराया है। आज सुबह का तापमान 8घ् दर्ज किया गया।

 दो दिनों से लगातार निकलने वाली हल्की धूप ने लोगों को थोड़ा राहत दी थी। लेकिन सर्द हवाओं ने ठिठुरन बढ़ा रखी है। बुधवार की देर रात से शुरू हुई शीतलहर की सर्द हवाओं ने गलन को बढ़ाया है। सुबह कोहरे की चादर ने मौसम को ठंडा बना दिया। तापमान गिरने और कोहरे के चलते लोग घरो में दुबकने को मजबूर रहे। इसके साथ ही इलेक्ट्रॉनिक सामानों और गर्म कपड़ों की बिक्री बढ़ी है। इसके साथ ही सड़कों पर निकलने वाले वाहन लाइट जलाकर निकलने को मजबूर रहे। 

दोपहर बाद मौसम के थोड़ा खुलने के अनुमान लगाए जा रहे है। घने कोहरे की चादर से ठंड का प्रकोप लगातार जारी है। जिले में नर्सरी से उच्च शिक्षा के विद्यालय घने कोहरे के बीच स्कूल जाने को मजबूर है। कोहरे की चादर से सड़कों पर विजिबिलिटी महज 100 मीटर ही रह गई। हाईवे से लेकर शहर के अंदर गुजरने वाले वाहन लाइट जलाकर रेंगते हुए नजर आ रहे है। वहीं कॉलेज के छात्र इस ठंड के बीच स्कूल जाते नजर आए हैं।