वरिष्ठ सपा नेता व पूर्व प्रधानाचार्य नरेश यादव का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क 

मनिहारी (गाजीपुर): वरिष्ठ समाजवादी नेता व चन्द्रशेखर आजाद इंटर कॉलेज बघाई के पूर्व प्रधानाचार्य सलेमपुर बघाई गांव निवासी  नरेश यादव (75) का हृदय गति रुकने से रविवार को असामयिक निधन हो गया। उनके निधन का समाचार सुनकर सादात के अध्यापकों पार्टी कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई और अंतिम दर्शन के लिए उनके निवास पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। उनका अंतिम संस्कार रविवार को सैदपुर गंगा नदी के किनारे किया गया।

वरिष्ठ समाजवादी नेता के असामयिक निधन पर जंगीपुर विधायक डॉ. वीरेन्द्र यादव एवं समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष गोपाल सिंह यादव ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि उनके जैसे समाजसेवी बुद्धिजीवी व्यक्ति के रिक्त स्थान की पूर्ति कर पाना असंभव है। दुख के समय में समाजवादी पार्टी उनके परिवार के साथ है और पार्टी की तरफ से ईश्वर से उनकी आत्मा को शांति प्रदान करने की प्रार्थना करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किया। सादात ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि डॉ. संतोष यादव ने कहा कि रामनरेश जी का जाना शिक्षा जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। शिक्षा जगत में उनका उल्लेखनीय उपलब्धि रही है। 

आजमगढ़ सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ ने कहा कि उन्‍होंने पूरी निष्‍ठा और ईमानदारी के साथ अपने कर्तव्‍य का निर्वहन किया। उनके कार्य करने का तरीका सदैव दूसरों के लिए प्रेरणा का स्‍त्रोत रहेगा। पूर्व प्रमुख धर्मदेव यादव ने कहा कि प्रिंसिपल साहब के निधन की भरपाई मुश्किल होगी। वे हम सब के अभिभावक थे। श्रद्धांजलि सभा में पूर्व एमएलसी विजय यादव, पूर्व ब्लाक प्रमुख हकाड़ू सिंह, पूर्व विधायक त्रिवेणी राम, पूर्व प्रमुख छोटू यादव, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि सतेन्द्र सिंह उर्फ मसाला,सपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य चन्दन यादव,डा.एसपी यादव आदि उपस्थित रहे।