श्री चन्द्रशेखर स्मारक ट्रस्ट पर आयोजित हुआ राम नाम का संकीर्तन

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

 एल0 सी0 यशवंत सहित तमाम श्रद्धालुओं ने की भागीदारी 

जहानागंज आजमगढ़। सोमवार को जिस समय अयोध्या में नवनिर्मित भव्य मंदिर में मर्यादावादी पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम की मूर्ति का प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम हो रहा था उसी समय ठीक दस बजे से पूर्व मंत्री व विधान परिषद सदस्य यशवंत सिंह के नेतृत्व में श्री चंद्रशेखर जी स्मारक ट्रस्ट रामपुर के परिसर में धूमधाम से राम नाम का संकीर्तन प्रारंभ किया गया जो देर शाम तक अनवरत चलता रहा राम नाम के संकीर्तन में क्षेत्र के तमाम श्रद्धालुओं ने भागीदारी की और यशवंत सिंह के साथ बैठकर राम नाम का संकीर्तन करते हुए झूमते नजर आए इस अवसर पर एमएलसी यशवंत सिंह ने कहा कि आज कई सौ वर्षो से देश को जिसका इंतजार था वह दिन देखने को मिला। 

आज के दिन जगह-जगह गांव-गांव के हर मंदिरों एवं सार्वजनिक स्थानो पर प्रभु श्री राम की लोग पूजा करते नजर आए लोगों में इतना उत्साह इसके पूर्व कभी नहीं देखा गया था श्री सिंह ने कहा की  मानव जीवन की सार्थकता भगवान के भजन कीर्तन में ही होती है और प्रभु श्री राम का समूचा जीवन मानवीय सद्गुणों से ओतप्रोत है इनके जीवन का कुछ अंश भी यदि व्यक्ति अपने जीवन में आत्मसात कर ले तो उसका जीवन धन्य हो सकता है। गायक कलाकार रवि पांडे अपनी धुनों से जो समा बांधी उसमे पूरे लोग झूमते हुए नजर आ रहे थे। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख अरविंद सिंह रमेश कनौजिया उदय शंकर चौरसिया अशोक पांडेय लाल बहादुर सिंह लालू विजय बहादुर सिंह श्री राम सिंह मंगरु सिंह झबलु सिंह पंकज पासवान अजय सिंह सतीश सिंह सुनील सिंह बल्लू चंचल चौबे अतुल चौबे टिंकू जयसवाल राणा प्रताप सिंह सहित अन्य लोग भी उपस्थित थे ।