राम सिया राम, मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम के ये मंत्र लगाएंगे आपका बेड़ा पार

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

भगवान श्रीराम को मर्यादा पुरुषोत्तम भी कहा गया है। उन्होंने पापी रावण का वध तो किया ही था, साथ ही कई सारे राक्षसों का अंत किया था। कहते हैं आज भी अगर पूरे मन से राम नाम का जाप किया जाए वो खुद अपने भक्तों के जीवन से सारे विघ्न- बाधाओं को दूर करते हैं। चलिए आपको बताते हैं कौन- कौन मंत्रों के जाप से आपको जीवन में सफलता हासिल होगी...

मंत्र- ओमः राम ओमः राम ओमः राम ह्रीं राम ह्रीं राम श्रीं राम श्रीं राम-क्लीं राम क्लीं राम। फट् राम फट् रामाय नमः

इस मंत्र का जाप करने से आपको जीवन में सफलता मिलेगी। ये भगवान राम के प्रति पुकार है। इस मंत्र में श्री राम की स्तुति है और ये उनके प्रति पूर्ण समर्पण है। प्रतिदिन भगवान श्रीराम के इस मंत्र के जाप से सारी मनोकामनाएं पूरी होती हैं।

मंत्र- श्री रामचन्द्राय नमः

इस मंत्र के जाप से जीवन में आपको खूब तरक्की मिलेगी। अगर आपके बनते काम अटक जाते हैं या फिर काम अधूरा रह जाता है तो इस मंत्र का आप जाप कर सकते हैं। मंत्र जाप के लिए आप रुद्राक्ष या तुलसी की माला का इस्तेमाल कर सकती हैं। इस मंत्र का जाप करते हुए मुख को पूर्व दिशा की ओर रखें।

मंत्र- ओमः रामभद्राय नमः

प्रभु श्री राम का ये मंत्र बहुत ही प्रभावकारी माना जाता है। अगर आपका कोई महत्वपूर्ण काम रुका हुआ हो तो आपको इस मंत्र का जाप हर रोज करना चाहिए। इससे आपके काम बिगड़ते नहीं है और आपको जीवन में उन्नति मिलती है।

मंत्र-ओमः दाशरथये विद्महे, सीता वल्लभाय धीमहि, तन्नो रामाः प्रचोदयात

ये श्री राम गायत्री मंत्र होता है और इसका जाप अत्यंत प्रभावशाली माना जाता है। ये मंत्र सारे संकटों का नाश करने वाला और सिद्धिदायक है। इस मंत्र का अगर आप हर दिन 5 बार जाप करेंगे तो आपको जीवन में सफलता जरूर मिलेगी।

इन सारे बताएगे गए मंत्रों का जाप बस सच्चे मन से करें और देखें कैसे आपके जीवन से सारी बाधाएं दूर होती है और तरक्की का साथ मिलता है।