सरकारी योजनाओं की जानकारी दी

बेहट (सहारनपुर) : बेहट विधान सभा के गांव कमालपुर तथा रसूलपुर में सरकार द्वारा भारत विकसित संकल्प यात्रा का कार्यक्रम का आयोजन कर सरकार द्वारा जनता के चलाई जा रही योजनाओं के बारे मे बताकर प्रधान मंत्री के भारत को विकसित बनाने के संकल्प को मजबूत करने का का काम करे। 

रविवार को  दोनो गांव में भारत विकसित संकल्प यात्रा का उदघाटन मुख्य अतिथि ने भारत माता के चित्र सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में बोलते हुए भाजपा पुर्व भाजपा  सांसद राघव लखनपाल शर्मा ने कहा कि देश के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने छोटे से लेकर बड़े तक हर धर्म तथा जाति के व्यक्ति के विकास का संकल्प लिया है। 

आज केन्द्र तथा प्रदेश सरकार द्वारा अनेक संचालित प्रधान मंत्री आवास योजना, किसान निधि योजना, प्रधान मंत्री उज्ज्वल योजना को जनता को लभ मिल रहा है। प्रधान मंत्री नरेन्द्र  मोदी ने 2047 तक  भारत को विकसित देश बनाने का जो संकल्प लिया है  हम सब वोट देकर उनके हाथ मज़बूत करने है।

कार्यकृम  मे आयूषमान कार्ड किसान सम्मान पत्र, रसोई गैस किट, राशन किट तथा गर्म कम्बल भी बांटे गए। कार्यकर्म के बाद मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान द्वारा आंगनबाड़ी केंद्र पर पंजीकृत महिलाओ की गोद भराई भी कराई गई। 

कार्यक्रम मे बीडीओ लोक चंद ग्राम प्रधान मो0 शोएब, रसूलपुर के ग्राम प्रधान सुशील कांबोज, सचिव निलेश कुमार, प्रशांत सैनी, लोक सभा प्रभारी बिजेंद्र कश्यप,पूर्व प्रधान राजकुमार, विजय राणा, जसबीर राणा, पार्थ उपाध्याय, दीपक, सोनू कुमार, जयरथ ऐडवोकेट पलटू राम, शहजाद हुकम सिंह, पंचायत सहायक श्रवण सैनी के अलावा स्वास्थ विभाग, राज्स्व विभाग, बाल विकास परियोजना विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे।