रामलला के दर्शन को आतुर रामभक्त मुस्लिम बेटी 36 दिन बाद पहुंची रायबरेली, हुआ जोरदार स्वागत

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क 

रायबरेली। श्री राम मंदिर के दर्शन के लिए पैदल यात्रा कर रही मुंबई की शबनम शेख गुरुवार को डलमऊ पहुंची, जहां पर लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया। रील एवं मीडिया में छाई रहने वाली शबनम शेख भगवान राम के दर्शन के लिए अपने तीन साथियों शुभम गुप्ता, रमन राज शर्मा एवं विनीत पांडे के साथ भगवान राम के दर्शन के लिए 36 दिन पहले मुंबई से अयोध्या के लिए यात्रा की शुरुआत की थी। पैदल यात्रा तय कर फतेहपुर के रास्ते गुरुवार को अपने साथियों के साथ डलमऊ पहुंची, जहां पर राम भक्त आशुतोष गुप्ता, संतोष पांडे, विनीत कौशल, कुलदीप वैश्य समेत अन्य लोगों ने फूल मालाओं से स्वागत किया गया। 

यात्रा के अनुभव को लेकर जब उनसे जानकारी की गई तो उन्होंने बताया कि उनकी अब तक की यात्रा बहुत सुखद रही। जगह-जगह राम भक्तों द्वारा उनका स्वागत एवं सम्मान किया गया। मुस्लिम समाज की महिला होने और भगवान राम के प्रति आस्था रखने का जब उनसे सवाल किया गया तो शबनम शेख ने बताया कि वह मुंबई में जहां रहती हैं वहां पर हिंदुओं की बस्ती है और वह अजान से पहले भजन सुनती हैं। सनातन धर्म एवं भगवान राम पर उनकी विशेष आस्था है। 

उनसे सवाल किया गया कि आज का युवा आधुनिकता और चकाचौंध की ओर आकर्षित हो रहा है।  इस पर शबनम शेख ने कहा कि वह बचपन से ही धार्मिक क्रियाकलापों में हिस्सा लेती रही है, जिसके चलते वह आधुनिक चकाचौंध से दूर रही हैं। इसलिए वह धार्मिक है और अपने दोस्तों के साथ अयोध्या भगवान राम के दर्शन के लिए पैदल जा रही हैं। भगवान राम भक्त शबनम से एवं उनके साथियों का डलमऊ क्षेत्र के घुरवारा में राम भक्त पवन जायसवाल, वीरेंद्र सोनी, कृष्ण कुमार, प्रमोद कुमार, सुरेंद्र त्रिवेदी, गोलू चौधरी, आशीष, छोटू एवं वीरेंद्र तिवारी द्वारा फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया गया।