रोटरी का धर्म मानव सेवा: राजपाल सिंह

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क 

सहारनपुर। रोटरी का धर्म मानव सेवा है। पूरे विश्व के 202 देशों मे रोटरी आज अपने सेवा कार्याे के लिए जाना जाता है। ये उद्गगार रोटरी के मंडलिये अध्यक्ष अरुण मोगिआ ने जोनल मीट अभीसार का शुभारंभ करते हुए प्रकट किये। 

रोटरी सेंट्रल द्वारा आयोजित जोनल मीट के प्रारंभ में दीप प्रज्वलित मंडलिए निर्वाचित गबर्नर राज पालसिंह, संजय मिढा, शीफाली, पूजा कपूर, ने किया। तत्पशचात विभिन्न विषयो पर डॉक्टर रीटा कालरा,अजय शर्मा, संदीप जैन ने अपने लेख प्रस्तुत किये। 

रोटरी अध्यक्ष विकास निझावन और सचिव गुरमीत अरोरा ने रोटरी कलब सेंट्रल की गतिविधयों पर प्रकाश डाला। मीट चेयरमैन सुनील भगत को चेयरमेंन विजय भसीन और सिकंदर बीर बत्रा  ने अतिथियों को सम्मानित किया। 

मेघा चढा और अंजली भसीन ने मुख्य अतिथियों का जीवन परिचय प्रस्तुत किया। राजेश कपूर ने रोटरी के इतिहास की विशेषताओ पर प्रकाश डाला। पवन बाठला, विशाल्, लूथरा , शोभित माथुर ने मेहमानो को प्रतीक चिन्ह भेंट किये। कार्य क्रम मे क्लब के रमणीक सचदेव, प्रमिल चौधरी, देवेंद्र वधवा, राजीव लटू, सुमित गुमबर, अनिल पांडव, गिरीश दंग, विजय बत्रा, कल्पना, सुशील मदान, सुरेन्द्र धवन, प्रदीप चोपड़ा, हर साहिब मनचंदा, संजय खुराना विजय खुराना दक्ष चड्डा, अनिल मदान,राकेश शर्मा बलजीत चावला,अमित गोयल,साथ प्रकाश सैनी आदि का विशेष सहयोग रहा। संचालन पूर्व अध्यक्ष राजेश कपूर ने किया।