मुख्यमंत्री मीडिया सेंटर प्रभारी ने गंगा गौशाला में गायों को उढ़ायें कंबल, सरकारी योजनाओं का लाभ मिले

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

मथुरा। मुख्यमंत्री मीडिया सेंटर लोक भवन के प्रभारी निदेशक धार्मिक यात्रा पर ब्रज धाम पहुंचे। यहां उन्होंने गोवर्धन के जतीपुरा स्थित मुखारविंद व वृंदावन में बांके बिहारी के दर्शन पूजन कर पुणय लाभ कमाया। वृंदावन परिक्रमा मार्ग पानी घाट स्थित गंगा गौशाला में रामकिंकर दास महाराज के सानिध्य में मुख्यमंत्री मीडिया सेंटर लोक भवन लखनऊ के प्रभारी उपनिदेशक डॉक्टर मुरलीधर सिंह शास्त्री ने गौ माताओं की पूजा अर्चना की गई। गौ माता को प्रसाद खिलाकर आरती उतारी गई।

इस दौरान 72 गायों को ठंड से बचने के लिए कंबल उड़ाए गए। उपनिदेशक डॉ0 मुरलीधर सिंह शास्त्री ने कहा की ब्रज के कण कण में राधा रानी का वास है। गौ माता की पूजा करने से 33 कोटि देवताओं की पूजा हो जाती है। गाय अखिल ब्रह्मांड की माता है।गौ गंगा गायत्री गीता हम सबकी प्राण है। आवारा पशु गाय सड़कों पर ना डोलें इसके लिए सरकार प्रयासरत है। गायों का संवर्धन शुरक्षा हो बायो गैस उर्वरकों व कंडे का प्रयोग किया जाए। सरकारी योजनाओं का लाभ मिले। 

पत्रकारों की समस्याओं के निराकरण के साथ उनके स्वास्थ्य पर भी ध्यान दिया जाएगा। बीमा पेंशन योजना आगे बढ़ाई जाएगी। श्री शास्त्री 1990 में 6 माह के लिए जिला सूचना अधिकारी मथुरा रहे हैं। आयोजक अंतः कृष्ण दास महाराज ने आए हुए सभी अतिथियों मीडिया कर्मियों का पटुका पहनाकर स्वागत किया। उन्होंने कहा गौ माता की रक्षा गौपालन और संवर्धन से ही संभव है। 

गौशाला होने के बाद भी गायों की स्थिति बदतर है। इस्कॉन के सुरपति दास महाराज ने कहा गायों की सेवा से बढ़कर कोई सेवा कार्य नहीं है। इस पुनीत कार्य में और लोगों को आगे आकर सेवा करनी चाहिए। इस दौरान केसरिया हिंदू वाहिनी मीडिया प्रभारी पंडित उत्तम शर्मा, आचार्य राधावल्लभ पुरोहित, हरी सिंह अखंड, सुभाष ठाकुर पप्पू लंबरदार आदि मौजूद थे।