गरीब, अससहाय व जरूरतमंदों को राशन व कम्बल का वितरण किया

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

मानव कल्याण ट्रस्ट कर रहा सराहनीय कार्य: नगर विधायक 

सहारनपुर। मानव कल्याण ट्रस्ट द्वारा शारदा नगर स्थित कार्यालय पर गरीब व असहाय लोगों को मासिक राशन के साथ-साथ कम्बल आदि का वितरण भी किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ नगर विधायक राजीव गुम्बर ने दीप प्रज्जवलन कर किया। नगर विधायक राजीव गुम्बर ने मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचकर आयोजक मण्डल की भूरि-भूरि प्रशंसा की।

इस अवसर पर नगर विधायक राजीव गुम्बर ने कहा कि मानव कल्याण ट्रस्ट पिछले कई वर्षों से समाज के गरीब, निसहाय व जरूरतमंदों को राशन व अन्य सामग्री का वितरण कर सेवा कर रहा है। जो समाज के लिए अति सराहनीय कार्य है। उन्होंने कहा कि अन्य लोगों को भी इस ट्रस्ट से जुड़कर समाज के उन लोगों की सहायतार्थ आगे आना चाहिए। 

उन्होंने कहा कि गरीबों की सेवा की यह कडी अविरल जारी रहे इसके लिए समाज क उन लोगों को आगे आना चाहिए। इस अवसर 90 महिला-पुरूषों को राशन आदि का वितरण किया गया। 

कार्यक्रम में मुख्य रूप से श्रीमती बरखा कल्याण पार्षद, संजय सैनी पार्षद, उमेश त्यागी, एस.के.वर्मा, पूर्व बन्धक यूको बैंक, सुखवीर सिंह ज्ैन, आलोक शर्मा, रामकुमार सिंह, पुन्ना लाल कश्यप, राजकुमार जग्गा, श्रीमती मंजू सूरी, रविन्द्र नाथ शर्मा, श्रीमती स्वर्ण सखूजा, एस.सी.शर्मा आदि मौजूद रहे।