ब्लॉक पहला में सफाई कर्मचारी संघ का संपन्न हुआ चुनाव

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क 

ब्लॉक अध्यक्ष समेत कई अन्य पदों पर जीते हुए प्रत्याशियों को मिले प्रमाण पत्र 

ब्यूरो , सीतापुर। जनपद सीतापुर के विकास खंड पहला में उत्तर प्रदेश पंचायतीराज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ सीतापुर के द्वारा जनपद में कर्मचारी संघ शाखा पहला द्विवार्षिक अधिवेशन /चुनाव 2023 में दिनांक 27/12/2023 को विकास खंड पहला सभागार में समस्त ग्रामीण सफाई कर्मचारियों ने अपने अपने मत का प्रयोग कर संघ के पदाधिकारियों का चयन किया। 

जिसमें ब्लॉक अध्यक्ष पद पर राजेश कुमार यादव को कुल 73 मत प्राप्त कर अपने प्रतिद्वंदी राम प्रताप मौर्य को 12 मतों से पराजित कर राजेश कुमार यादव ने ब्लॉक अध्यक्ष पद पर जीत हासिल की। और वहीं राम प्रताप मौर्य को 61 मत मिलें। ब्लॉकमंत्री पद पर कुशमेश कुमार रावत  को निर्विरोध चुना गया । और ब्लॉक कोषाध्यक्ष पद पर कौशल किशोर वर्मा को भी निर्विरोध ही चुना गया।  

तथा ब्लॉक संगठन मंत्री पद राजेंद्र प्रसाद गौतम ने भी निर्विरोध ही हासिल किया। और वहीं संप्रेक्षक पद पर राज कुमारी बाल्मिकी ने निर्विरोध होकर अपनी जीत हासिल की। उक्त पदाधिकारियों की जीत की खुशी सफाई कर्मचारियों में दिखी। और यह कार्यक्रम सभी के सहयोग से शांति पूर्वक संपन्न हुआ जिसमें मुख्य रूप से चुनाव अधिकारी दिल हुसेन (प्रवेक्षक) , सतीश गिरि, कुलदीप कुमार की मौजूदगी में संपन्न हुआ।