संसद की कार्यवाही के दौरान हुई सुरक्षा चूक पर डिंपल यादव ने उठाया सवाल, कहा- आज सदन के अंदर कुछ भी हो सकता था

मैनपुरी : मैनपुरी लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव ने लोकसभा में कार्यवाही के दौरान सुरक्षा में हुई चूक को लेकर सवाल उठाएं हैं। उन्होंने कहा कि यह घटना पूरी तरह से सुरक्षा में चूक है। आज सदन के अंदर कुछ भी हो सकता था...जो भी लोग यहां आते हैं। उन्होंने हा कि सरकार को इस पर ध्यान देना चाहिए। सपा सांसद ने कहा कि सदन की कार्यवाही को देखने के लिए जो लोग आते हैं, वो इतनी मात्रा में होते हैं कि कई बार एक दूसरे से टकराने भी लगते हैं।

 ऐसे में सरकार को सुरक्षा के लिहाज से बड़े कदम उठाने की जरूरत है।आप को बता दें कि लोकसभा की कार्यवाही के दौरान दो लोगों के सदन में कूद गए। उसके बाद नारे लगाने लगे। उसके पीले और लाल रंग का धुआं छोड़ने वाला स्प्रे को छोड़ा दिया। जिससे संसद भवन के अन्दर अफरा- तफरी मच गई। बाद में सुरक्षा कर्मियों ने आरोपियों को हिरासत में ले लिया।  

प्रदर्शन करने वाले एक पुरुष और एक महिला शामिल है पुलिस ने यहां यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि संसद भवन के बाहर से हिरासत में लिए गए दो लोगों की पहचान नीलम (42) और अमोल शिंदे (25) के रूप में हुई है। नीलम हरियाणा के हिसार की निवासी है तो शिंदे महाराष्ट्र के लातूर का रहने वाला है। अधिकारियों ने बताया कि संसद भवन के बाहर धुआं छोड़ने वाला कनेस्टर खोलने के बाद दोनों ने ‘तानाशाही नहीं चलेगी ‘भारत माता की जय' और ‘जय भीम, जय भारत के नारे लगाए। 

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सदन में सुरक्षा चूक की घटना के बाद इस विषय पर चर्चा के लिए अपराह्न चार बजे सभी दलों के नेताओं की बैठक बुलाई है। विपक्षी दलों के सदस्यों की नारेबाजी के बीच, बिरला ने बैठक बुलाए जाने के बारे में जानकारी दी उन्होंने कहा, ‘‘मैंने आप सब की भावनाओं को पहले व्यक्त कर दिया है। चार बजे इस विषय पर सभी दलों की बैठक बुलाई है।

 इसके बाद, बिरला ने अपराह्न करीब दो बजकर 50 मिनट पर सदन की कार्यवाही चार बजे तक के लिए स्थगित कर दी। लोकसभा की कार्यवाही के दौरान बुधवार को दर्शक दीर्घा से दो लोग नीचे कूद गए और कनेस्टर के माध्यम से धुआं फैला दिया। घटना के तुरंत बाद दोनों व्यक्तियों को पकड़ लिया गया।