सर्दियों में बर्तन धोने से कतराता है दिल? इन ट्रिक्स से चुटकियों में करें साफ

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

सर्दी के मौसम में लोग  पानी से जुड़े कम ही काम करना पसंद करते हैं, क्योंकि पानी ठंडा होता है और हाथ में बर्फ जैसे ठंडे हो जाते हैं। लेकिन बर्तन धोना एक ऐसा काम है जो हर महिला को मजबूरी में करना ही होता है।  न चाहते हुए बर्तन साफ करने के लिए ठंडे पानी में हाथ डालना ही पड़ता है। हालांकि अगर सर्दियों में आपका बर्तन धोने का मन बिल्कुल ही करता है और कोई आसान ट्रिक की तलाश में हैं तो ये स्टोरी आपके लिए है...

ग्लव्स का करें इस्तेमाल

सर्दियों में साफ बर्तन को धोने के लिए ग्लव्स का इस्तेमाल करना एक बहुत अच्छा ऑप्शन है। इससे आपको ठंड भी कम लगती है और आपके हाथों की सॉफ्टनेस भी बनी रहती है। ऐसे में बर्तन धोने से पहले हाथों में ग्लव्स पहन लें। साथ में सिंक में ढेर सारे बर्तन इक्ट्ठा करने के बजाए थोड़े- थोड़े बर्तनों को धोते रहें।

गर्म पानी से धोएं बर्तन

सर्दियों में बर्तनों को चुटकियों में चमकाने के लिए गर्म पानी का इस्तेमाल बेस्ट होता है। ऐसे में बर्तन धोने से पहले सारे बर्तनों को गर्म पानी में भिगो लें। कुछ समय के बाद बर्तनों को निकालकर स्पंज से रह करने से बर्तन जल्दी साफ हो जाएंगे।

जले बर्तनों को ऐसे करें चुटकियों में क्लीन

सर्दियों में जले बर्तनों को साफ करना काफी मुश्किल काम होता है। ऐसे में नमक की मदद से आप बर्तनों तो आसानी से चमका सकते हैं। इसके लिए स्क्रब पैड पर नमक और डिश वॉश लगाकर बर्तनों को रब करें। इससे जले हुए बर्तन आसानी से साफ हो जाएंगे।

ये है सर्दियों में बर्तन चमकाने का बेस्ट तरीका

1. सर्दियों में सभी तरह के बर्तनों को मिनटों में क्लीन करने के लिए आप कुछ घरेलू नुस्खे ट्राई कर सकते हैं।

2.  इसके लिए सिंक की नाली बंद करके बर्तनों को इसमें डालें और सिंक में पानी भर दें।

3. अब इस पानी में 2 चम्मच बेकिंग सोडा, 2 चम्मच सिरका, नींबू का रस और 1 कप हाइड्रोजन पेरोक्साइड मिक्स कर दें।

4. 15 मिनट बाद साफ पानी से धोने पर बर्तन बिल्कुल नए जैसे चमक जाएंगे।