युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क
उरई/जालौन : जालौन में कांग्रेसियों ने भारत के पहले गृहमंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल की 148वीं जयंती और आयरन लेडी पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की 43वीं पुण्यतिथि मनाई। यह कार्यक्रम कोंच नगर के सरोजिनी नायडू पार्क में राघवेन्द्र तिवारी की अध्यक्षता में मनाया गया। जिसमें सभी वक्ताओं ने पूर्व पीएम इंदिरा गांधी के साहसिक फैसले और उनके कार्यों और कांग्रेस पार्टी के मजबूत नेता गृहमंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल के द्वारा देश को एक करने के साहसिक कार्य को सराहा।
कांग्रेसी नेताओं ने सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर कहा कि देश की एकता एवं अखंडता को मजबूत बनाने में सरदार पटेल का महत्वपूर्ण योगदान है। आज सभी रियासतें एकजुट हुई हैं, तो वह सरदार वल्लभ भाई पटेल के कारण हुई हैं। उन्होंने दक्षिण से उत्तर, पूर्व से पश्चिम को एक सूत्र में पिरोया। इसीलिए हमारा परम कर्तव्य है कि हम अपने कार्यों के द्वारा देश की एकता सुनिश्चित करें।
वहीं पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर बोलते हुए कांग्रेसियों ने कहा कि इंदिरा गांधी की बदौलत बांग्लादेश विश्व के मानचित्र पर आया। वह अदम साहस की प्रतिमूर्ति थी। इंदिरा गांधी के नेतृत्व में भारत विश्व में एक अलग पहचान बनाने वाला देश बना था। हमें इंदिरा गांधी के साहस को कभी नहीं भूलना चाहिए। आज पूरे विश्व में उनकी पहचान आयरन लेडी के रूप में जानी जाती है।
पूर्व पालिकाध्यक्षा सरिता आनंद, सभासद आजाद उददीन, विनोद कुशवाहा, नारायण दीक्षित, गुड्डू अवस्थी, पूर्व सभासद शकील अहमद, जाहिद भाई, सभासद प्रतिनिधि पप्पू अहिरवार, महेश पटेरिया, नवल किशोर जाटव, एनुल आरफीन एडवोकेट, राम नरेश त्रिपाठी एडवोकेट, राम किशोर पुरोहित भोलाराम, राजू वैद, बबलू शर्मा, फैज उददीन, बासू, अरमान राईन, अशीष दुबे, छोटे लाल अहिरवार आदि कांग्रेस जन मौजूद रहे।