परम्परागत ढंग से मनाया भैयादूज पर्व

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क 

बस स्टैण्ड पर सुबह से ली लगा यात्रियों का तांता

सहारनपुर। भैय्यादूज का पर्व जनपद भर में परम्परागत ढंग व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बहनों ने अपने भाईयों के माथे पर तिलक कर मिष्ठान खिलाकर मंुह मीठा किया और नारियल भेंट कर उनके दीर्घायू होने की कामना की तो वहीं भाईयों ने बहनों को उपहार भेंट किये।

इस दिन बहनें अपने भाइयों के मस्तक पर तिलक लगाकर उनकी सुख-समृद्धि और दीर्घायु की कामना करती है। स्कंद पुराण में भातृ द्वितीया यानी भाई दूज के बारे में बताया गया है कि, कार्तिक शुक्ल द्वितीया के दिन यमुना ने अपने घर में पूजन करके भाई यम यानी यमराज का सत्कार किया था और अपने हाथों से भोजन बनाकर भाई को भोजन करवाया था।

 भाई दूज के अवसर पर यमराज ने अपनी बहन यमुना को वरदान दिया था कि जो भी भाई यम द्वितीया के दिन अपनी बहन से टीका लगवाएगा और बहन के हाथों से बना भोजन करेगा उसे अकाल मृत्यु का भय नहीं रहेगा। ऐसी मान्यता है आज के दिन जो भाई-बहन मथुरा में यमुनाजी के विश्राम घाट पर स्नान करते हैं, उन्हें अकाल मृत्यु का भय नहीं रहता है।

भैयादूज पर्व के चलते आज बहनों के घर जाने वाले भाइयों को किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा। रेल, बस व अन्य वैकल्पिक संसाधनों के माध्यम से भाई बहनों के घर पहुंचे। अधिकतर लोगों पर अपने संसाधान होने के कारण इस बार रेलवे स्टेशन व बस अडडों पर ज्यादा भीड ही। 

पर्व को लेकर सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस अधिकारियों ने विशेष इंतजाम किये थे। यातायात पुलिस द्वारा रूट डायवर्जन किया गया था। रोडवेज परिसर में दिखने वाले प्रत्येक संदिग्ध युवक, व्यक्ति व महिला की बारीकि से तलाशी ले रहे थे। 

रोडवेज के इर्द-गिर्द दिखने वाले संदिग्धों भी पुलिस द्वारा खंगाला गया। पुलिस द्वारा बस अड्डो के पास बने होटलों व रेस्टोंरेंटो को भी खंगाला गया। इस दौरान जहां पुलिस द्वारा होटलों व रेस्टोरेन्टों के रजिस्टरों की जांच पडताल की गई, वहीं होटलों व रेस्टोंरेन्ट स्वामियों व प्रबंधकों से भी ठहरे हुए ग्राहकों के बारे में सघन पूछताछ की गई तथा उनकी आईडी की भी जांच पडताल की गई। शक होने पर पुलिस द्वारा होटलों में ठहरे ग्राहकों से भी पूछताछ की गई। 

भाई व बहन के प्यार का प्रतीक भैयादूज का पर्व जनपद में बड़े हर्षाेहल्लास के साथ मनाया गया। बहनों ने भाई के तिलक लगाकर उसकी लम्बी उम्र की कामना की। वही भाईयों ने भी बहनों की रक्षा करने का वचन देने के साथ ही उनको उपहार वितरित किए।

भैयादूज पर बहनों ने अपने भाईयों की लम्बी उम्र की कामना के लिए उनको तिलक लगाया। भाईयों ने बहनों को तोहफे दिये। इस बार बाजार में मोबाईल व गिफट की दुकानों में काफी भीड़ देखने को मिली। भाईयों ने अपनी बहनों को उपहार स्वरूप मोबाईल व अन्य तोहफे दिये। जेल में भी बहनों ने अपने भाईयों के टीका लगाकर उनकी दीघायु होने की कामना की।