एक तरफ मौत का तांडव दूसरी तरफ नाच रहे सरकार के नुमाइंदे : भगवान सिंह वर्मा, राया अग्निकांड में मृतकों की संख्या हुई 9

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

मथुरा। दिवाली के दिन राया के गोपाल बाग में लगी आतिशबाजी की दुकानों में लगी आग में मृतकों की संख्या में दिन प्रतिदिन इजाफा होता जा रहा है। शनिवार तक विश्वस सूत्रों के अनुसार 9 लोग अपनी जान से हाथ धो बैठे हैं। कांग्रेस जिला अध्यक्ष चौधरी भगवान सिंह वर्मा एडवोकेट ने अपने पदाधिकारियों के साथ राया आतिशबाजी कांड में 6 मृतकों के परिजनों से मिलकर उनको ढांढस बंधाया। 

जिलाध्यक्ष ने मुख्यमंंत्री प्रधानमंत्री से मृतकों परिजनों को  50 लाख रुपए नौकरी व घर देने की मांग की है। जिलाध्यक्ष भगवान सिंह वर्मा ने कहा दीपावली के दिन राया की आतिशबाजी बाजार में प्रशासनिक लापरवाही से लगी भीषण आग से अब तक छह लोग काल के गाल में समा चुके हैं परंतु सरकार के नुमाइंदे ब्रजरज उत्सव मनाने में मगन है। 

एक तरफ गांव के गांव मौत के सन्नाटे में है तो दूसरी ओर सरकार के नुमाइंदे नाच कर रहे हैं। मृतकों के घर चूल्हे नहीं जल रहे हैं। कांग्रेस इस दुख की घड़ी में उनके साथ है।इस दौरान बृजेश शर्मा एडवोकेट,ठाकुर नरेश पाल सिंह जसावत, प्रिया पाल सिंह नौहझील, सतपाल चौधरी, सतीश शर्मा आदि मौजूद रहे।