इस करवाचौथ पर ऐसे करें Eye मेकअप, कृतिका कामरा जैसी लगेगी मस्तानी आंखें

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

टीवी से फिल्मों की ओर रुख करमे वाली एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत एक्ट्रेस कृतिका कामरा अक्सर अपने लुक्स से फैंस का दिल जीत लेती हैं। वहीं एक्ट्रेस की आंखें बेहद हसीन और खूबसूरत हैं। एक्ट्रेस अपनी आंखों को और ज्यादा खूबसूरत बनाने के लिए कई मेकअप हैक्स फॉलो करती हैं। आइए आज आपको बताते हैं एक्ट्रेस के कई सारे आई मेकअप टिप्स, जिससे ट्राई करके आप इस करवाचौथ पर पति के होश उड़ा सकती हैं। 

स्मोकी आई लुक

एक्ट्रेस का ये स्मोकी आई लुक उनकी चेस ब्लॉक प्रिंट पर काफी अच्छा लग रहा है। इस लुक के लिए आपको डार्क ब्लैक आई शैडो और काजल का इस्तेमाल करना पड़ेगा।

डस्की आई लुक

कृतिका की ये डस्की लुक करवाचौथ पार्टी के लिए परफेक्ट है। इसके साख ब्लैक या डार्क ग्रे कलर का आई शैडो यूज करें।

कलरपुल आई लुक

कूल लुक के लिए एक्ट्रेस आई लाइनर का इस्तेमाल करती हैं, जिसे आप भी जरूर ट्राय करें। ये आपकी आंखों की खूबसूरती पर चार चांद लगा देंगे।

हैपी कलर

कृतिका आंखों में रंगों के साथ खेलना पसंद करती हैं। उनका ये पर्पल आई शैडो लुक काफी अट्रैक्टिव है। इसके साथ उन्होंने केवल पतला सा ब्लैक आई लाइनर लगाया हुआ है।

कोहल काजल

एक्ट्रेस अक्सर कोहल काजल लुक रखती हैं। इस लुक में एक्ट्रेस गहरा काजल लगाती हैं आंखों में। ये काफी अट्रैक्टिव लगता है।

कैट आई

खुद को क्लासी और सोबर लुक देने के लिए एक्ट्रेस का ये कैट आई लुक जरूर ट्राई करें। सिल्वर आई लाइनर को आंखों के बाहर तक लगा लें और ब्राउन काजल को हल्का- हल्का लगाएं।