युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क
मां शेरा वाली एक,
दिव्य अवतार है।
सब घर में देती,
हृदय पुष्प से प्यार है।
यह दुनिया की जननी,
कहलाती है।
शक्ति की देवी मां,
कहलाती है।
श्रद्धा सुमन की भूखी-प्यासी है,
सबके मन में बस जाती है।
दिल से सबको भाती है,
मां शेरा वाली के नाम से,
संसार में जानी जाती है।
मां शेरा वाली के,
दुनिया में नौ रूप हैं,
सबमें मधुर संगीत जैसी खुशियां पिरोकर,
जीवन को सार्थक बनाने में,
मदद करने में सबसे आगे रहते हुए,
सबको प्रेम रस से भरपूर कर जाती है।
शास्वत रूप में,
सबकी नज़र में,
माता रानी के नाम से,
सर्वत्र जानी जाती है।
हमें संभलकर रहना होगा,
मां शेरा वाली की श्रद्धा से,
पूजा अर्चना करते हुए,
दिल से वन्दन करते हुए,
जीवन में समर्पित भाव से,
यह उधम करना होगा।
डॉ० अशोक,पटना, बिहार।