मिशन शक्ति के विशेष अभियान फेज-4 का योगी आदित्य नाथ ने किया शुभारंभ

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

प्रोजेक्टर के माध्यम से देखा गया सजीव प्रसारण

फतेहपुर : मिशन शक्ति के विशेष अभियान फेस-4 का शुभारंभ लखनऊ से मा0 मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार, मा0 योगी आदित्यनाथ ने किया जिसका सजीव प्रसारण प्रोजेक्टर के माध्यम से कलेक्ट्रेट महात्मा गांधी सभागार मे मा0 विधायक खागा कृष्णा पासवान, मा0 अध्यक्ष जिला पंचायत अभय प्रताप सिंह, मा0 विधायक जहानाबाद राजेन्द्र सिंह पटेल, मा0 विधायक अयाह शाह विकास गुप्ता, मा0 भाजपा जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल, जिलाधिकारी महोदया सी.इंदुमती, पुलिस अधीक्षक महोदय उदय शंकर सिंह,  मुख्य विकास अधिकारी महोदय सूरज पटेल एवं मातृशक्तियो की उपस्थिति में देखा गया एवं सुना गया। 

     जनपद स्तरीय मिशन शक्ति के विशेष अभियान फेस 4 के तहत विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय कार्य करने वाली मातृशक्तियों का सम्मान समारोह का आयोजन कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में पुलिस विभाग द्वारा महिलाओ की सुरक्षा के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई, जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में सरहनीय कार्य करने वाली पुलिस विभाग की 22, सामाजिक कार्यकर्ता 15, राजस्व 05 एवं शिक्षा क्षेत्र में 05 मातृशक्तियो को उपस्थित मा0 जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियो द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित कर प्रोत्साहित किया गया, जिलाधिकारी ने निराश्रित मातृशक्ति सोनल देवी को सामाजिक कार्य में सराहनीय योगदान देने के लिए प्रोत्साहित किया और कहा कि इनसे हमें प्रेरणा लेनी चाहिए, जो अपने विकास के साथ समाज के विकास में योगदान दे रही है। उन्होंने सोनल देवी के बच्चे को बेबी किट प्रदान किया और जिला प्रोबेशन अधिकारी को निर्देशित किया कि सोनल देवी को निराश्रित महिला पेंशन योजना के तहत पेंशन व मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना से लाभान्वित किया जाय। 

   कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मा0 विधायक खागा कृष्णा पासवान ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा मातृशक्तियों को हर क्षेत्र में आगे बढ़ाया जा रहा है। प्रदेश सरकार की मजबूत कानून व्यवस्था से मातृशक्तियों मजबूत सुरक्षा व्यवस्था का अहसास हो रहा है अपने क्षेत्र में सुगमता से आगे बढ़ रही है।  महिलाएं जिस क्षेत्र में आगे बढ़ना चाहती है सरकार पूरा सहयोग दे रही है। महिलाओ के विकास से देश का विकास होता है।

    मा0 अध्यक्ष जिला पंचायत अभय प्रताप सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार महिलाओ के विकास की मुख्यधारा से जोड़ने का कार्य कर रही है । हमारे देश की परंपरा है मातृशक्ति को आदि शक्ति के रूप में जाना जाता है। हमारी बहने किसी भी परीक्षा का रिजल्ट निकलता है, में आगे रहती है। मातृशक्ति आज पुरुषो से कंधा से कंधा मिलाकर कार्य कर रही है। 

    मा0 विधायक जहानाबाद राजेन्द्र सिंह पटेल ने कहा कि नारी सुरक्षा, नारी स्वावलंबन, नारी सम्मान को आगे बढ़ाने के लिए हमारी सरकार कटिबद्ध है। मिशन शक्ति की शुरुआत शारदीय नवरात्रि से हुई है जो नारी के कर्तव्यों के पालन का स्वरूप है। मातृशक्ति की सहभागिता हर क्षेत्र में है। मातृशक्ति विपरीत परिस्थितियों में भी आगे बढ़ रही है। मा0 प्रधानमंत्री एवं मा0 मुख्यमंत्री के नेतृत्व में मातृशक्ति के उत्थान के लिए दिन प्रतिदिन कार्य कर रही है। 

    मा0 विधायक अयाह शाह विकास गुप्ता ने कहा कि मा0 प्रधानमंत्री एवं मा0 मुख्यमंत्री के नेतृत्व में मातृशक्तियों को निरंतर सम्मान दिया जा रहा है। आजादी के बाद पहली बार कैबिनेट मंत्रिमंडल में 11 महिलाओ को स्थान दिया गया और 33 प्रतिशत आरक्षण पास कराया गया। मातृशक्तियों को आधुनिकता के दौर में आगे बढ़ रही है और नेतृत्व भी कर रही है जैसे चंद्रयान-3 के सफल प्रक्षेपण में योगदान दिया और विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओ का नेतृत्व मिल रहा है। उन्होंने कहा कि निर्धन गरीब महिलाओ के पुत्रियों के विवाह के लिए मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत रु0 600 करोड़ का बजट स्वीकृत किया गया है। 

   मा0 भाजपा जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल ने सभी मातृशक्तियों को शारदीय नवरात्रि पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सभी त्यौहार वर्ष में एक बार मनाए जाते है जबकि नवरात्रि पर्व दो बार मनाया जाता है। मातृशक्ति मां लक्ष्मी का स्वरूप है, बिना मातृशक्ति के विकास के बिना किसी भी देश व समाज का विकास संभव नहीं है। 

  जिलाधिकारी सी.इंदुमती ने मातृशक्तियों को शारदीय नवरात्रि पर्व की शुभकामनाएं देते हुए हैं कि मिशन शक्ति अभियान फेस-1 का शुभारंभ वर्ष 2020 में किया गया, जो गत वर्षो से निरंतर चल रहा है । मा0 प्रधानमंत्री एवं मा0 मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन एवं प्रेरणा से नारी सुरक्षा, नारी स्वावलंबन, नारी सम्मान के प्रति निरंतर कार्य किए जा रहे है। नारी सुरक्षा के लिए महिला हेल्पडेस्क, 1090, यूपी 112, महिला साइबर सेल, महिला बीट पुलिस आदि का गठन किया गया है। हम सबका कर्तव्य है इन बेसिक जानकारी को प्रत्येक महिला तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि अभी कुछ परिवार अभी भी बेटियो को बेटो के बराबरी का दर्जा नहीं दे रहे, कि सोच को बदलना होगा। सरकार द्वारा महिलाओ के उत्थान के लिए केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं संचालित है जैसे मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, कन्या सुमंगला योजना, प्रधानमंत्री सुकन्या समृद्धि योजना, प्रधानमंत्री उज्जवला योजना, प्रधानमंत्री मातृवंदना योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना आदि योजनाओं का लाभ देकर सम्मान के साथ बढ़ने का मार्ग प्रशस्त किया जा रहा है। 

   पुलिस अधीक्षक महोदय श्री उदय शंकर सिंह ने कहा कि मातृशक्ति ऊर्जा का केंद्र बिन्दु है। शासन की मंशानुरूप जनपद फतेहपुर 816 ग्राम पंचायतों एवं शहरी वार्डो में रोस्टर बनाकर महिला बीट कांस्टेबल के साथ में अन्य कार्मिकगणों की उपस्थिति में महिलाओ से संवाद कर, को सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन के प्रति जागरूक किया जायेगा। एंटीरोमियों स्कॉयड टीम को पूरी संवेदनशीलता के साथ क्रियाशील किया गया है।

   इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सूरज पटेल, अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व)  विनय कुमार पाठक, अपर पुलिस अधीक्षक विजय शंकर मिश्रा, पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रगति यादव, जिला विकास अधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला सूचना अधिकारी, उपायुक्त एनआरएलएम सहित मातृशक्तिया उपस्थित रही।