गांधी आश्रम की दीवार मकान पर गिरी, छत टूटने से मची चीख पुकार

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क 

आगरा। आगरा के थाना हरीपर्वत अंतर्गत महाराणा प्रताप बस्ती में गांधी खादी आश्रम की दीवार गिर गई। दीवार गिरने से पीछे का मकान की छत टूट गई। मलबे में परिवार के तीन लोग दब गए। सूचना पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। आगरा में सुल्तानगंज की पुलिया पर गांधी खादी आश्रम है। 

आश्रम के पीछे बस्ती है। वार्ड 12 के पूर्व पार्षद कृष्णा का कहना है कि गांधी आश्रम की दीवार लंबे समय से जर्जर थी। इसके लिए आश्रम के प्रबंधक को भी अवगत कराया था। उन्होंने दीवार सही कराने के बजाए जर्जर दीवार पर ही नया निर्माण करा दिया। सोमवार सुबह करीब सात बजे दीवार अचानक गिर कर किरण व शेखर के मकान पर गिर गई। दीवार गिरने से छत टूट गई। छत के मलबे में कि तीन लोग दब गए। चीख पुकार मच गई। आसपास के लोग आ गए। लोगों को घर से बाहर निकाला। बताया गया है कि हादसे में तीन बच्चे दब गए। 

एक बच्चे लक्ष्य की हालत गंभीर है। उसके चोट आई हैं। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लोगों का कहना था कि गांधी आश्रम के प्रबंधन को कई बार अवगत कराया था। हादसे के बाद भी उन्हें फोन किया गया, लेकिन कोई भी मौके पर नहीं आया। उनकी लापरवाही के चलते हादसा हुआ है। थाना प्रभारी अरविंद कुमार का कहना है कि दीवार गिरने से हादसा हुआ है। दो लोगों को हल्की चोट आई हैं। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।