दिवंगत अध्यापक की शोक सभा में भावुक हुए अध्यापक

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क 

ब्यूरो / बांसडीह(बलिया) : प्रधानाध्यापक अरविन्द उपध्याय के सड़क दुर्घटना में पिछले दिनों हुई दर्दनाक मौत से पूरे शिक्षा जगत में शोक की लहर दौड़ गयी। बी आर सी केंद्र बेरुआरबारी पर जिलाध्यक्ष अध्यक्ष जितेंद्र सिंह के अध्यक्षता में एक शोक सभा आयोजित कर मृत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना किया गया। इस दौरान सभी अध्यापको की आंखे नम हो गयी।

 इस मौके पर मुख्य रूप से जिला बेशिक शिक्षा अधिकारी मनीष कुमार सिंह, खण्ड शिक्षा अधिकारी विरेन्द्र कुमार,ब्लाक अध्यक्ष जितेंद्र प्रताप सिंह,मंत्री संजय दूबे, शैलेन्द्र यादव,अजित सिंह,सत्य प्रकाश दूबे,अरविन्द शुक्ला,राशविहारी,दुष्यन्त सिंह,सुषमा सिंह, अजय जी, सत्य कुमार सिंह, व्यासमुनी यादव,संतोष सिंह, शशिभूषण सिंह, उमेश सिंह, मनोज यादव, सुमन सिंह, किरण भारती, बृजबाला त्रिपाठी, मधु दूबे, धर्मेंद्र,चंदन सिंह आदि रहे। प्राथमिक शिक्षक संघ के तरफ से मृतक के परिजनों के घर पहुंच एक लाख की आर्थिक मदद शिक्षकों द्वारा दिया गया।