क्या घर में चोरी किया हुआ मनी प्लांट लगाना चाहिए ? आइये जानते है

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

वास्तु शास्त्र में मनी प्लांट का पौधा बहुत ही शुभ माना जाता है। मान्यताओं के अनुसार, जिस घर में यह पौधा होता है वहां पर कभी भी धन की कमी नहीं होती और मां लक्ष्मी की कृपा भी परिवार पर बनी रहती है लेकिन यदि मनी प्लांट से जुड़े कुछ वास्तु नियम का ध्यान न रखा जाए जाए तो व्यक्ति को भारी नुकसान भी हो सकता है। तो लिए आपको बताते हैं कि मनी प्लांट लगाते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए और क्या घर में चोरी किया हुआ मनी प्लांट लगाना चाहिए। आइए जानते हैं...

क्या चोरी करके लगाना चाहिए मनी प्लांट? 

बहुत से लोगों के मन में यह सवाल आता है कि मनी प्लांट को चोरी करके लगाना चाहिए या नहीं। आपको बता दें कि वास्तु शास्त्र के अनुसार, चोरी करके घर में मनी प्लांट लगाना शुभ नहीं माना जाता। इससे घर की आर्थिक स्थिति बिगड़ती है। 

न करें मनी प्लांट से जुड़ी ये गलतियां 

न सूखने दें  

वास्तु के अनुसार, मनी प्लांट का पौधा कभी भी सूखने न दें। सूखा हुआ मनी प्लांट दुर्भाग्य का प्रतीक माना जाता है। जिन घरों में सूखा हुआ मनी प्लांट रखा जाता है वहां पर सदस्यों की तरक्की रुक जाती है और घर में गरीबी आती है। 

दूसरे व्यक्ति को न करें गिफ्ट

किसी भी दूसरे को मनी प्लांट का पौधा नहीं देना चाहिए क्योंकि दूसरे को मनी प्लांट गिफ्ट करने से घर की बरकत चली जाती है। 

यहां पर न लगाएं 

उत्तर-पूर्व दिशा में यह पौधा कभी नहीं लगाना चाहिए। यहां पर पौधा लगाने से आर्थिक तंगी से जूझना पड़ सकता है। इसके अलावा यहां मनी प्लांट लगाने से घर में नेगेटिविटी भी आती है। इसे हमेशा दक्षिण-पूर्व दिशा में ही लगाएं। 

घर के बाहर न रखें 

यह पौधा घर के बाहर रखना भी अशुभ माना जाता है। इससे भी जीवन में में आर्थिक समस्याएं आ सकती हैं।