करण जौहर को भी पार्टनर से मिल चुका है धोखा? आखिर किसके साथ था अफेयर

 युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क 

बॉलीवुड के फेमस डायरेक्टर,प्रोडूसर और होस्ट कहे जाने वाले करण जौहर एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं। दरअसल छोटे परदे का फेमस रियलिटी शो कॉफी विथ करण खूब सुर्खियां बटोर रहा हैं। वही कॉफी विथ करण में हम अकसर ये देखते हैं की करण जौहर हमेशा दूसरे के रिलेशनशिप पर बात करते हैं। लेकिन इस बार उन्होंने अपने ब्रेकअप पर बात की। और कुछ ऐसा खुलासा कर दिया हैं जिसे सुनने के बाद सबसे होश उड़ गए हैं। दरअसल शो के लेटेस्ट एपिसोड में वरुण धवन और अनिल कपूर करण जौहर के मेहमान बने थे। उन दोनों ने कई शादी से लेकर नेपोटिजम तक कई मुद्दों पर बात की। 

जहां करण जौहर ने पहली बार अपना रिलेशनशिप स्टेटस शेयर किया है। उन्होंने चौट शो के गेस्ट वरुण धवन और अनिल कपूर संग बातचीत में बताया कि फिलहाल वे सिंगल हैं। उनका ब्रेकअप हो चुका है। करण जौहर ने इस दौरान वरुण धवन की सराहना भी की। करण ने बताया कि ब्रेकअप के बुरे फेज के दौरान उन्हें वरुण धवन ने बेहद सपोर्ट किया था। वरुण धवन ने होस्ट करण जौहर से सवाल किया कि क्या उन्होंने कभी धोखा दिया है या उन्हें धोखा मिला है? 

इस पर करण जौहर ने बताया कि वह रिलेशनशिप में ही नहीं हैं। इस पर वरुण ने करण को घेरने की कोशिश की और कहा कि वह नेशनल टीवी पर बोल रहे हैं कि रिलेशनशिप में नहीं हैं। इस पर करण ने जवाब दिया, तुमको पता है कि मैं नहीं हूं, तुम्हें यह भी पता है कि मेरा ब्रेकअप हो चुका है,और उस रिलेशनशिप का तुम बहुत सपोर्ट करते थे।

 बहुत शुक्रिया लेकिन मेरा ब्रेकअप हो गया है। वही करण रिलेशनशिप में किसके साथ थे इसका खुलासा करण ने नहीं किया। लेकिन हां करण के बातों से इतना जरूर पता चल गया की करण जौहर अब किसी रिश्ते में नहीं हैं। वेल करण अनिल और वरुण का ये एपिसोड काफी इंट्रेस्टिंग होने वाला हैं। एपिसोड में और क्या नए राज खुलकर सामने आते हैं ये देखना काफी दिलचस्प होने वाला हैं।