डॉ0 कृष्णा चौहान 2 अक्टूबर को आयोजित करने जा रहे हैं 'महात्मा गांधी रत्न अवार्ड 2022'

                                                      

 युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

मुम्बई (अंधेरी) स्थित मेयर हॉल में 2 अक्टूबर को कृष्णा चौहान फाउंडेशन के द्वारा आयोजित 'महात्मा गांधी रत्न अवार्ड 2022' समारोह में समाज सेवा और मानव सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले शख़्सियतों को अवार्ड दे कर सम्मानित किया जाएगा। कृष्णा चौहान फाउंडेशन के संस्थापक व संचालक डॉ0 कृष्णा चौहान 'महात्मा गांधी रत्न अवार्ड' का आयोजन मुम्बई में दूसरी बार करने जा रहे हैं। इसका पोस्टर सोशल मीडिया पर आउट होते ही वायरल हो गया है। फिलवक्त आयोजक डॉ0 कृष्णा चौहान इस समारोह को लेकर काफी उत्साहित हैं। 

गोरखपुर (उत्तर प्रदेश) के मूल निवासी डॉ0 कृष्णा चौहान पिछले 20 वर्षों से बॉलीवुड में सक्रिय हैं। इन्होंने अपना फिल्मी सफर बतौर सहायक निर्देशक शुरू किया था। इन्होंने कई एड फिल्म्स, म्यूजिक वीडियो बनाया है। डॉ0 कृष्णा चौहान न केवल एक कामयाब फिल्म निर्देशक एवं चर्चित समाज सेवक हैं बल्कि अवार्ड्स फंक्शन करने के मामले में सबसे अधिक सुर्खियों में रहने वाले पर्सनाल्टी के रूप में जाने जाते हैं।

 उनका एक अवार्ड फंक्शन सम्पन्न होता है और वह अपने अगले पुरस्कार समारोह की तैयारियों में लग जाते हैं। विदित हो कि डॉ0 कृष्णा चौहान का हिंदी अल्बम 'ज़िक्र तेरा' हाल ही में रिलीज हुआ है और उनकी हॉरर थ्रिलर फिल्म 'आत्मा डॉट कॉम' अगले माह फ्लोर पर जाने वाली है। इस फिल्म के संगीतकार दिलीप सेन हैं। इस फिल्म में नवोदित कलाकारों के साथ बॉलीवुड के कई नामचीन कलाकार अपने अभिनय का जलवा बिखेरते नज़र आएंगे।