एक साल बेमिसाल के चलते भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष विजय मिश्रा को किया गया सम्मानित

 युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

ब्यूरो प्रतापगढ़। आज भाजपा जिला मुख्यालय प्रतापगढ़ पर भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष के कुशल नेतृत्व में अपने कार्यसमिति को सफलता पूर्वक अग्रसित करते हुए एक वर्ष पूर्ण होने पर माननीय श्री विजय कुमार मिश्रा जी को सम्मानित करते भाजपा जिलाध्यक्ष  हरिओम मिश्रा ।

 कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि बद्री प्रसाद गुप्ता। कार्यक्रम के उत्साहवर्धन में सहभागिता निभा भाजपा किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष दिलीप पांडेय, पंकज मिश्रा सुनील मौर्य,अतुल शुक्ला क्षितिज श्रीवास्तव सुनील दुवे, लल्लन दुवे,पंकज पंडित, शिवम् त्रिपाठी, राजेश त्रिपाठी जिला मीडिया प्रभारी भाजपा किसान मोर्चा सहित पदाधिकारी कार्यकर्ताओं की गरिमामई उपस्थिति रही।