केंद्रीय जल शक्ति मंत्री ने गहलोत सरकार पर साधा निशाना, गिरिराज जी के किए दर्शन

 युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

मथुरा / गोवर्धन। केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेन्द्रसिंह शेखावत दानघाटी मंदिर पहुंचे और विधि विधान से पूजा अर्चना की। केंद्रीय जल शक्ति मंत्री क्षेत्रीय विधायक ठाकुर  मेघश्याम सिंह व अन्य भाजपाइयों के साथ के साथ राजस्थान भरतपुर के पशोपा पहुंचे।यहां अवैध खनन के खिलाफ साधु विजय बाबा द्वारा किए गए आत्मदाह से हुई मौत पर राजस्थान सरकार की कड़ी आलोचना की। साथ ही बाबा को श्रद्धांजलि दी।

जाड़खोर गौशाला में केंद्रीय मंत्री के साथ साधु संतों की बैठक हुई। गहलोत सरकार  सनातन विरोधी है। केंद्रीय मंत्री से सभी साधु समाज ने सीबीआई जांच की मांग की। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष अलवर सांसद चादनाथ , भरतपुर की सांसद, गोवर्धन अखाड़े से अशोकनारायण दास महाराज, वृंदावन अखाड़े से हरि शंकर दास, गोवर्धन मंडल अध्यक्ष परशुराम , व्यापार मंडल के जिला महामंत्री संजीव लालाजी,  ठाकुर लक्ष्मण सिंह ,पंकज सिंह, प्रकाश ठाकुर ,रवि ठाकुर ,ज्ञानेंद्र ठाकुर, विजेंद्र ठाकुर दोसेरास वाले आदि उपस्थित रहे। भाजपा युवा मोर्चा के दीपक मिश्रा ने केंद्रीय मंत्री का स्वागत किया।