नेहरू युवा केंद्र चित्रकूट के तत्वाधान में पहाड़ी ब्लाक के ग्रामों में हर घर तिरंगा चलाया गया अभियान

 युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क 

चित्रकूट। भारत सरकार द्वारा संचालित नेहरू युवा केंद्र चित्रकूट के तत्वावधान में पहाड़ी ब्लाक के ग्राम सेमरवार, धोना, बकटा आदि गांव में हर घर तिरंगा घर-घर तिरंगा अभियान के तहत जन जागरूकता रैली निकाली गई नेहरू युवा केंद्र  चित्रकूट की जिला युवा अधिकारी सागर वाधवानी के साथ स्वयंसेवक अनुपम कुमार राजू कैलाश आदि रहे सुशील बाजपेई ने बताया कि इस रैली में गांव के सैकड़ों युवाओं की भागीदारी रही सभी युवा भारत माता की जय वंदे मातरम झंडा ऊंचा रहे हमारा विजई विश्व तिरंगा प्यारा के गीत गाते हुए गलियों में लोगों को जागरूक करने का काम किया हर घर तिरंगा अभियान 11 से 17 अगस्त तक मनाया जा रहा है शहरों की तरह गांव में भी नेहरू युवा केंद्र के द्वारा तिरंगा तिरंगा की शान में शहर से लेकर गांव गांव तक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं इस दौरान बक्टा खरसेडा सेमरवार नांदी तौरा में नेहरू युवा केंद्र की ग्राम इकाइयों युवा संगठन का गठन किया गया।