कल्याणं करोति ने निकाली यात्रा

 युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क 

मथुरा। कल्याणं करोति मथुरा द्वारा ”आजादी का अमृत महोत्सव“ के तहत तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया जिसका थीम “हर घर तिरंगा” है। कल्याणं करोति के महासचिव सुनील कुमार शर्मा द्वारा तिरंगा यात्रा रैली का शुभारम्भ किया गया।

इस अवसर पर कल्याणं करोति द्वारा संचालित संबल विशेष विद्यालय के समस्त श्रवण बाधित एवं बौद्विक विकासात्मक अक्षम, दृष्टि बाधित दिव्यांगजन बच्चों के द्वारा तिरंगा यात्रा में शामिल होकर हर घर में तिरंगा वितरण का कार्य किया गया।इस अवसर पर कल्याणं करोति के प्राचार्य आर0पी0 प्रजापति द्वारा बताया गया कि देश का तिरंगा हमारी शान है।

कल्याणं करोति के सहायक आचार्य अभिराम कुशवाहा द्वारा बताया गया कि हर किसी का अधिकार और कतब्र्य है कि आजादी का अमृत महोत्सव मनायें।इस अवसर पर वृजेश शर्मा, कमलेश यादव, प्रवेन्द्र सिंह, बी0के0 शुक्ला, राशिद जमाल, मनोहर बाबू मिश्रा, अमरनाथ चतुर्वेदी, पूजा मौर्या, लबली यादव, अभिषेक यादव, के0पी सिंह, वीरेन्द्र सिंह आदि उपस्थित रहे।यह जानकार आरके वर्मा जन संपर्क अधिकारी ने दी।