मुन्नार को दक्षिण भारत के कश्मीर के रूप में जाना जाता है। आकर्षक इलाके की गोद में बसा मुन्नार भारत के सबसे खूबसूरत हिल स्टेशनों में से एक है। प्रकृति प्रेमियों के लिए एक स्वर्ग है। ये जगह हनीमून कपल्स के लिए भी काफी अच्छी है। अगर आप केरल घूमने के लिए जा रहे हैं तो मुन्नार की यात्रा किए बिना आपका ट्रिप अधूरा है। हालांकि आपको इस बात पर भी ध्यान देना है कि आप मुन्नार जाने के लिए सबी समय में चुन रहे हैं या नहीं।
मुन्नार जाने का सही समय
- मुन्नार की यात्रा का सबसे अच्छा समय अक्टूबर से नवंबर और जनवरी से मई तक का समय होगा जब यह आराम से ठंडा होता है। सितंबर से मार्च का महीना मुन्नार ट्रैवल करने के लिए सबसे अच्छा मौसम है, जिसमें मुन्नार के सभी पर्यटक आकर्षण से भरे हुए होते हैं। इस समय मुन्नार में ठंडा मौसम होता है, लेकिन ये सबसे अच्छा मौसम है। इस मौसम में कभी-कभी बारिश हो सकती है जो मुन्नार का धुंध भरा अनुभव देगी।
- अप्रैल से मई के महीनें में जब दूसरे सभी पर्यटन स्थल गर्म होते हैं तब मुन्नार ठंडा होता है। यही वजह है कि मुन्नार भारत की स्वतंत्रता से पहले अंग्रेजों की गर्मियों की राजधानी थी। गर्मी के महीनों के दौरान भी मुन्नार यात्रा करने के लिए एक अच्छी जगह है, जब आप गर्मी के महीनों के दौरान मुन्नार की यात्रा करते हैं तो आपको ठंड के मौसम से बचने के लिए हल्के ऊनी कपड़े ले जाने की जरूरत होगी।
- अगर आपको पहाड़ियों में बारिश पसंद है तो मुन्नार घूमने के लिए सर्दियां भी सबसे अच्छा समय है। हालांकि बारिश और धुंध में घूमना थोड़ा मुश्किल है, लेकिन बारिश की छुट्टी आपके उत्साह को बढ़ा देगी। जून से अगस्त का महीना मानसून का है। इस मौसम में चाय बागान भी और भी ज्यादा सुंदर देखने को मिलते हैं।
कब यहां जाने से बचें
जून और जुलाई के अंत में पीक मानसून के मौसम से यहां जाने से बचना चाहिए क्योंकि मुन्नार और आसपास की जगहों में काफी भारी बारिश होती है। जिसकी वजह से सड़कें बहुत फिसलन भरी हो सकती हैं और दिन के समय मुन्नार की यात्रा करने की सलाह दी जाती है क्योंकि रातें धुंधली होती हैं।