सहारनपुर। पवन विहार स्थित शिव धाम मंदिर में आज भागवत कथा के चतुर्थ दिवस प्रातः काल लक्ष्मी नारायण यज्ञ आचार्य श्री अरुण शास्त्री द्वारा कराया गया, जिसमंे आज के यजमान के पी सिंह जी, कुलदीप सिंह, रविकांत शर्मा , दिनेश स्वामी, विशाल गुप्ता, डेज़ी देवी रहे।
श्रीमद् भागवत कथा का प्रारंभ किया गया जिसमें आचार्य सुभाष चंद्र शर्मा जी द्वारा रामचरित्र को गाया गया उसके उपरांत भगवान श्री कृष्ण की लीला के बारे में सुंदर वर्णन किया गया, जिन्हें भक्तों ने भाव विभोर होकर सुना भागवत कथा मैं आज मंदिर समिति के पदाधिकारियों के साथ साथ सामाजिक संस्था उड़ान क्रेजी ग्रीन से अजय सिंघल जी अपने साथियों के साथ आज की भागवत कथा में उपस्थित रहे।
कथा व्यास पंडित सुभाष चंद शर्मा ने प्रह्लाद प्रसंग में बताया कि आत्मा को न जल गला सकता है न अग्नि जला सकती है न वायु सुखा सकती है और न शस्त्र से काटा जा सकता है इसलिए प्रह्लाद को कई बार मारने के प्रयास पर भी प्रत्येक बार भगवान की कृपा से बच जाते थे। क्योंकि प्रह्लाद विष्णु भक्त थे और पिता विष्णु के शत्रु थे।