मानसून में डिनर का स्वाद बढ़ा देंगे आलू की कचौड़ी

 युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

बरसात के मौसम में आलू से बनी स्वादिष्ट चीजों को खाने का मजा ही अलग होता है। इस मौसम में अगर कुछ चटपटा खाने को मिल जाए तो खाने का स्वाद और बढ़ जाता है। जरुरी नहीं कि आप लंच और ब्रेकफास्ट में ही कुछ चटपटा बना सकते हैं। आप डिनर में भी लाजवाब रेसिपीज बनाकर खा सकते हैं। इस रेसिपी को चखकर आप बार-बार इसका स्वाद लेना चाहेंगे। तो चलिए जानते हैं इसके बारे में...

सामग्री 

आटा - 2 कप 

सूजी - 1 कप 

तेल - जरुरतअनुसार

नमक - स्वादअनुसार

आलू - 4-5

हींग - 1 चम्मच 

गर्म मसाला - 1/2 चम्मच 

धनिया पाउडर - 1 चम्मच 

हरी मिर्च - 2-3 (बारीक कटी हुई)

धनिया - 1 कप 

आमचूर पाउडर - 1/2 चम्मच 

बनाने की विधि 

1. सबसे पहले आप कचौड़ी बनाने के लिए आटे को गूंथ लें।

2. आटा गूंथने के लिए आप उसमें गुनगुना पानी, नमक और तेल मिलाएं। 

3. तीनों चीजों को मिलाकर अच्छे से सॉफ्ट डो तैयार कर लें। 

4. इसके बाद आटे को कम से कम आधे घंटे के लिए सेट होने के लिए रख दें। 

5. आलू को उबाल लें। इसके बाद उसे अच्छी तरह से मैश कर लें। 

6. मैश किए हुए आलू में गर्म मसाला, धनिया पाउडर, हींग, आमचूर पाउडर, हरी मिर्च बारीक-बारीक काटकर मिला दें। 

7. इसके बाद एक पैन में तेल गर्म करके उसमें आलू वाले मिश्रण को 3-4 मिनट के लिए फ्राई कर लें। 

8. तय समय के बाद गैस बंद कर दें और मिश्रण को ठंडा होने के लिए रख दें। 

9. अब तैयार किए गए डो से लोईयां तैयार कर लें। 

10. लोईयों को हल्का सा बेल लें। इसके बाद इसमें आलू का मिश्रण मिलाएं।

11. सारे ही डो से ऐसे ही लोईयां बनाकर मिश्रण उसमें भर दें। 

12. एक पैन में तेल गर्म कर लें। इसके बाद उसमें कचौड़ियां ब्राउन होने तक अच्छे से डीप फ्राई कर लें। 

13. सारी कचौड़ियां एक-एक करके ब्राउन होने तक फ्राई कर लें। 

14. ब्राउन होने के बाद कचौड़ियां प्लेट में निकाल लें। 

15. आपकी स्वादिष्ट कचौड़ियां बनकर तैयार हैं। गर्मा-गर्म कचौड़ी हरी चटनी के साथ डिनर में सर्व करें।