किसान मंच ने मो नफीस को मंडल उपाध्यक्ष नियुक्त किया, संगठन के लोगों ने दी बधाई

 युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क   

ब्यूरो , सीतापुर : जनपद सीतापुर में किसान मंच मंडल अध्यक्ष लखनऊ सरदार निर्भय सिंह द्वारा संगठन को मजबूत बनाने के लिए मो नफीस को मंडल उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। और वही महिला प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष अल्पना सिंह ने बधाई देते हुए कहा कि अब युवाओं के बगैर संगठन की मजबूती संभव नहीं है। और युवाओं को समय के साथ अपनी ऊर्जा जनहित में खर्च करने का समय है मो नफीस के मंडल उपाध्यक्ष मनोनीत होने पर राष्ट्रीय सचिव/प्रदेश प्रभारी शिव प्रकाश सिंह, रजनीश बाजपेई, युवा प्रकोष्ठ से दिव्य सिंह,शिवम् सिंह, धीरेंद्र यादव,आयुष भारती,समीर गाजी,मो गुफरान आदि ने बधाई देते हुए संगठन सक्रियता में तेजी लाने का आवाहन किया है।