सहारनपुर। नूपुर शर्मा के बयान को लेकर आज मुस्लिम समाज के लोगों ने जुमे की नमाज के बाद प्रदर्शन कर विरोध जताया। देवबंद मे प्रदर्शनकारियों व पुलिस के बीच तीखी नोंकझोक भी हुई। लेकिन पुलिस प्रशासन ने सक्रियता दिखाते हुए माहोल को खराब होने से बचा लिया।
अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आज सुबह से ही मुस्लिम समाज के लोगों ने अपने अपने प्रतिष्ठानो को बंद जुमे की नमाज अदा की। नमाज अदा करने के उपरान्त मुस्लिम समाज के लोगों ने प्रदर्शन कर नारेबाजी की। इस दौरान कुछ बलवाईयों ने माहौल को खराब करने के लिए नारेबाजी शुरू कर दी। लेकिन पुलिस प्रशासन की मुस्तैदी के कारण किसी प्रकार का माहौल खराब नहीं होने दिया। हंगामे के बीच लाठी चार्ज की भी खबरे. देवबंद और सहारनपुर में सुनने को मिली।
मुस्लिम समाज ने नूपुर शर्मा पर कानूनी कार्यवाही करने की मांग की। इसके अलावा देवबंद में मुसलमानों ने अपनी दुकानें बंद रखी और अपना विरोध जताया। प्रदर्शनकारियों द्वारा हंगामा करने की सूरत में सहारनपुर के घंटाघर चोक और देवबंद में पुलिस ने हल्के बल का प्रयोग करते हुए लोगो को वापस दौड़ाया -जिलाधिकारी अखिलेश सिंह के अनुसार किसी भी अप्रिय घटना का कोई समाचार नही है। जनपद में शांतिपूर्वक नमाज संपन्न की गई है। जिला प्रशासन द्वारा पूरे जनपद में पुलिस द्वारा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की थी।