ग्राम छीही में हुई घटना से सम्बन्धित अभियुक्त गिरफ्तार, घटना प्रयुक्त 01 अदद

 युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

बिलरियागंज आजमगढ़। दिनांक 31.05.2022 को समय रात्रि करीब 20.00 बजे ग्राम छीही थाना बिलरियागंज आजमगढ़ से सूचना मिली की दो पक्षो में जमीन के विवाद को लेकर मारपीट हुई हैं । इस सूचना पर थानाध्यक्ष मय पुलिस फोर्स के मौके पर पहुँचा तो पीड़ित पक्ष के श्रीमती रीना पत्नी राजेन्द्र प्रसाद उम्र करीब 35 वर्ष, बालकिशुन पुत्र स्व0 सुमेर राम उम्र करीब 50 वर्ष, राधेश्याम पुत्र सुमेर राम उम्र करीब 36 वर्ष, राजेन्द्र प्रसाद पुत्र कुबेर राम उम्र करीब 40 वर्ष आदि को विपक्षी गण द्वारा मारा पीटा गया था । 

पीड़ित पक्ष के उपरोक्त लोगो को सी0एच0सी0 बिलरियागंज में इलाज हेतु ले जाया गया जहाँ पर पीड़ित पक्ष की रीना पत्नी राजेन्द्र उपरोक्त की स्थिति अत्यधिक खराब होने के कारण चिकित्सक द्वारा जिला चिकित्सालय आजमगढ़ रेफर किया गया था । रीना देवी को जिला अस्पताल ले जाने पर चिकित्सक द्वारा मृत घोषित कर दिया गया था । आवेदक श्री रविन्द्र प्रसाद पुत्र स्व0 कुबेर राम निवासी ग्राम छिही थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़ द्वारा दिये गये तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0 111/2022 धारा 147/148/149/323/307/302/504/506 भा0द0वि0 बनाम केदार पुत्र बुद्धू आदि 10 नफर पंजीकृत किया गया था । 

गिरफ्तारी का विवरणः-

दिनांक 04.06.2022 को थानाध्यक्ष बिलरियागंज विजय प्रकाश मौर्य मय हमराहीयान द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित फौजदार पुत्र बुद्धू सा0 छिही थाना बिलरियागंज, जनपद आजमगढ़ को मधनापार तिराहा के पास  समय 09.45 बजे सुबह में गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के निशान देही पर घटना में प्रयुक्त 01 अदद लोहे की राड बरामद हुआ है।  गिरफ्तार अभियुक्त का चालान मा0 न्यायालय किया गया।