मंगल कलश यात्रा निकाल श्रीमद भागवत कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह का शुभारंभ किया

 युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क  

सहारनपुर। 22 मई से 28 मई तक आयोजित होने वाली श्रीमद भागवत कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह के प्रथम दिवस पर आज श्री हनुमान मंदिर कल्याण समिति परिवार नवीन नगर गली नं0 6 के तत्वावधान में प्रातः 9 बजे मंगल कलश यात्रा का आयोजन किया गया। मंगल कलश यात्रा का शुभारंभ महापौर संजीव वालिया व पार्षद नरेश रावत ने रीबन काटकर उद्घाटन किया। मंगल कलश यात्रा में सर्वप्रथम धर्म ध्वजा लेकर भक्तगण चल रहे थे, उसके पीछे-पीछे पीत वस्त्र धारण किए व सिर पर मंगल कलश रखकर महिलाएं भक्तिरस की छटा बिखेरते चल रही थी। कलश यात्रा के पीछे रथ पर सवार गीता व्यास मनीषी महन्त दुर्गागिरी जी महाराज श्रद्धालुओं को आशीर्वाद प्रदान कर रहे थे।  कलश यात्रा नवीन नगर स्थित मंदिर प्रांगण गली नं. 6 से प्रारंभ होकर मेन रोड नवीनगर, सोफिया गर्ल्स स्कूल, गढ़वाल सभा, शिव मंदिर होते हुए पुनः मंदिर प्रांगण में आकर विश्राम दिया गया। कलश यात्रा का विभिन्न स्थानों पर क्षेत्रवासियों द्वारा पुष्प वर्षा कर जोरदार स्वागत किया गया। 

समिति के उपाध्यक्ष राजेन्द्र कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि श्रीमद भागवत कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह आज से प्रारंभ होकर 28 मई तक जारी रहेगा। कथा व्यास दुर्गागिरी जी महाराज अपनी अमृतवर्षा से श्रद्धालुओं को तृप्त करेंगे। 

मंगल कलश यात्रा मंे मुख्य रूप से राधा ध्यानी,गिरीश ध्यानी, सतीश धीमान, रेखा धीमान, रमेश, शशी, राजेन्द्र कुमार, रीना, नरेश कुमार करूणा, रमेश कुमार कोकिला, रेखा बिष्ट, जय प्रकाश, नीलम, सुमन, सुमलेश, शकुन्तला, पुष्पा, प्रमिता, हेमा बिष्ट, मधुबाला, अशोक धीमान, जय सिंह, विजय बिष्ट, जया पाठकर, आदेश धीमान, अनिल, देवेन्द्र गुंसाई, सत्यपाल सिंह, विनित, सहित भारी संख्या में श्रद्धालुगण मौजूद रहे।