भाकियू (भानु) की कार्यकारिणी का विस्तार किया

 युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क   

सहारनपुर। भारतीय किसान यूनियन भानु द्वारा आज एक बैठक का आयोजन किया गया जिसमें महानगर कार्यकारिणी की घोषणा की गई जिसमें महानगर अध्यक्ष रणधीर सिंह पुंडीर ने अलग-अलग मोर्चे से जैसे चिकित्सा मोर्चा महानगर का अध्यक्ष अंकित यादव व्यापारिक मोर्चा का दिनेश कुमार युवा व्यापारिक मोर्चा मोहित कुमार व महिला किसान मोर्चा का अंजू राणा को अध्यक्ष बनाया और उनका माला पहनाकर स्वागत सम्मान किया गया इस बारे में जानकारी देते हुए कान सिंह राणा व रणधीर सिंह पुंडीर ने बताया कि हमारा मकसद किसान मोर्चा को मजबूत करना और किसानों से संबंधित बिजली पानी कर्जा माफी तथा गन्ने का भुगतान जल्द कराना है और हम किसानों की समस्या उठाते रहेंगे जिससे कि किसानों को किसी प्रकार की कोई परेशानी ना हो बैठक में मुख्य रूप से कान सिंह राणा रणधीर सिंह पुंडीर अंकित यादव दिनेश कुमार मोहित कुमार अंजू राणा आदित्य राठी जिला अध्यक्ष के अलावा अन्य लोग भी मौजूद रहे।