सहारनपुर। भाजपा पूर्व विधायक नरेश सैनी ने कहा कि देश में आगामी सरकार भाजपा की ही होगी, इसलिए कार्यकर्ता अभी से मिशन 2024 की तैयारी में जुट जाएं। उक्त विचार उन्होंने भाजपा मंडल सढौली कदीम के ग्राम सलेमपुर गदा में आयोजित पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक में प्रकट किए उन्होंने कहा कि भाजपा ही एक मात्र एक ऐसी पार्टी है जिसमें समाज के सभी वर्गों का सम्मान सुरक्षित रहता है पार्टी जो कहती है वह करती है । उन्होंने कहा है कि जितना विकास कार्य भाजपा शासन के के अल्प काल में हुआ उतना पहले कभी किसी भी शासन के अल्प कॉल में नहीं हुआ है। देश में हो रहे चहंुमुखी विकास को देख कर विपक्षी दल बौखला गए हैं इसलिए अनर्गल बातें करते हैं। जनता को उन से सावधान रहना चाहिए और 2024 में फिर से मोदी जी के हाथ मजबूत करने चाहिए। मंडल प्रभारी एवं रामपुर ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि विजय पाल सिंह ने मोदी जी के शासन काल के 8 वर्ष पूर्ण होने पर पार्टी हाईकमान द्वारा दिए गए आगामी कार्यक्रमों को विस्तार से बताते हुए उन्हें सफल बनाने का आह्वान किया। दुष्यंत धीमान ने केंद्र और प्रदेश सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों को विस्तार से बताया। मंडल अध्यक्ष विजय सैनी ने संगठन को मजबूत बनाने और पार्टी की गतिविधियों मैं सक्रिय रहने की अपील की तथा तथा कहा कि कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ होती है इसलिए किसी भी स्तर पर उनकी अनदेखी बर्दाश्त नहीं होगी।
बैठक में चौधरी कर्म सिंह चेची, मनवीर राणा, विजयपाल प्रधानाचार्य, प्रदीप गुप्ता प्रधान, सत्येंद्र सिंह मंडल महामंत्री ,आदि ने अपने विचार प्रकट किए जबकि कार्यक्रम में गोविंदा, समय सिंह, रमेश कश्यप ,गोपाल कश्यप ,पप्पन सैनी ,मेज पाल आर्य ,धर्मवीर सिंह ,प्रिंसिपल, डॉक्टर सलीम, राजेश शर्मा, सुनील गुप्ता ,मुकेश मास्टर, पप्पी मास्टर ,संजय उसंड डॉ शिवकुमार ,चौधरी अमर सिंह प्रधान ,अजय सैनी ,मुनेश देवी, रोहित गुप्ता ,सचिन पाल ,आदि बहुत से लोग उपस्थित रहे।