गणेश आचार्य और डेजी शाह की सीक्रेट LOVE अफेयर स्टोरी हुई वायरल

 युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क 

फेमस कोरियोग्राफर, गणेश आचार्य बॉलीवुड के इतिहास के सबसे बड़े कोरियोग्राफर में से एक हैं। उन्होंने 21 साल की उम्र से ही कोरियोग्राफी शुरू कर दी थी। जहां अपनी पहली फिल्म, अनाम में उन्होंने अपना पहला डांस कोरियोग्राफ किया था। वही भाग मिल्खा भाग, के गाने हवन कुंड में अपने अद्भुत काम के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ कोरियोग्राफी के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से भी नवाजा गया था। इसके साथ ही उन्होंने बॉडीगार्ड, सिंघम, एबीसीडी, बाजीराव मस्तानी, अग्निपथ जैसी फिल्मों में अपने काम से अपनी काबिलियत को साबित किया हैं...वही अपने शानदार प्रोफेशनल करियर के अलावा, गणेश आचार्य डेजी शाह के साथ अपने कथित तौर पर अफेयर के लिए भी प्रसिद्ध थे।

 दरसअल 24 जनवरी, 2014 को डेजी की पहली फिल्म, जय हो, सलमान खान के साथ रिलीज हुई थी, वही मीडिया रिपोर्टें की माने तो डेजी शाह को गणेश आचार्य ने ही डांस सिखाया था। जिसके बाद डेजी शाह को उनसे प्यार हो गया था। वही जब ये खबर मीडिया में आई की डेजी और गणेश दोनों रिलेशनशिप में हैं तब ये खबर आग की तरह फैल गयी। क्यों की गणेश पहले से ही शादीशुदा हैं और वो एक बेटी के पिता भी हैं... वही ऐसी खबरें भी आ रही थी की गणेश आचार्य और डेजी शाह ने पहले एक डांस ग्रुप में एक साथ काम किया था। 

जिसके बाद से ही दोनों को एक दूसरे के लिए फीलिंग्स आने लगी थी। वही डेजी गणेश के डांस ग्रुप में बेस्ट डांसर्स की लिस्ट में से एक थी। और बाद में उनकी हेल्पिंग कोरियोग्राफर भी बन गईं, जिसके बाद से दोनों ने एक-दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया था। वही रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनका ये अफेयर भी समय के साथ काफी गंभीर होता गया। और लोगों के नजरो में भी आने लगा।

 वही उनकी  अफेयर की खबरों पर गणेश की पत्नी ने डेजी पर ये आरोप भी लगाए थे की डेजी ने उनके पति से कार और घर भी खरीदा था। वही जब डेजी शाह और गणेश से उनके रिश्ते के बारे में पूछा गया तो गणेश ने इस बात से साफ इंकार कर दिया था। साथ ही उन्होंने कहा की डेजी बस मेरी सहयोगी डांसर हैं.. और मेरा उनसे कोई रिश्ता नहीं हैं... वही डेजी को कार और घर गिफ्ट करने वाले बात को भी गणेश ने सिरे से खारिज कर दिया था...