अपने गानो से ज्यादा कॉन्ट्रोवर्सीज की वजह से लाइमलाइट में रहने वाले मीका सिंह का नया रियलिटी शो आ रहा है। शो का नाम है ष् स्वम्वर - मीका दी वोट्टी। यह शो स्टार भारत पर आएगा। ये एक स्वम्वर शो होगा, जिसमे मीका के लिए दुल्हन ढूंढने के लिए काम किया जायेगा। हाल फलहाल मीका अपने शो के प्रमोशन में काफी बिजी है। इसी शो के प्रमोशन के लिए मीका दिल्ली आये थे। मीका के शो को प्रमोट करने के लिए रखी थी प्रेस कांफ्रेंस। जिसमे मीका और मीडिया के जाने माने पत्रकारों ने शिरकत की।
लेकिन इस प्रेस कांफ्रेंस में कुछ ऐसा कर गए मीका, जिसने उन्हें एक और कोंटोवेर्सी में डाल दिया है। दरअसल हुआ कुछ यूँ की शो की थीम के ऊपर बात करते हुए एक सीनियर पत्रकार ने मीका से पूछ लिया की क्या उनके इस नए शो में राखी सावंत भी शिरकत करेंगी ? उसके बाद क्या था, ये सुनते ही मीका सिंह को गुस्सा आ गया और उन्होंने उस पत्रकार को फटकार लगा दी। कहा तो ये भी जा रहा है की मीका ने उन्हें गाली भी दी।
जिस पत्रकार ने ये सवाल किया था वह किसी बड़े चौनल के एडिटर बताय जा रहे है। हालाँकि शायद अब मीका सिंह दूध का जला भी छाछ फूंक कर पि रहे है इसीलिए वह कैमरा के सामने तो शांत रहे और वहाँ से बिना कुछ कहे चले गए। बाद में मीका ने शो की टीम को अपने रूम में बुलाया और पत्रकार के साथ बदतमीजी की। करीबी सूत्रों की माने तो मीका ने कॉन्फ्रेंस को बीच में ही छोड़ कर जाने का मन बना लिया था।
उन्होंने ये भी कहा की ये प्रेस कांफ्रेंस उनके लिए ज्यादा इम्पोर्टेन्ट नहीं है क्यूंकि वह बहुत बड़े स्टार है। बाद में लोगो के इंसिस्ट करने के बाद वह प्रेस कांफ्रेंस में शामिल होने के लिए मान गए। शो के प्रोडूसर्स ने उस जौर्नालिस्ट से पर्सनली जाकर माफी मांगी और पब्लिक्ली कुछ भी रिवील न करने को कहा। अब देखना होगा उनका आने वाला नया शो पब्लिक को कितना एंटरटेन कर पाता है।