द कश्मीर फाइल्स की रिलीज के बाद से पूरे देश में हलचल शुरू हो गयी है। ये फिल्म जहां एक तरफ कश्मीरी पंडितो के दर्द को दुनिया के सामने लाने में कामयाब रही ,वही दूसरी तरफ इस फिल्म ने कमाई के भी सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर रही है। इस फिल्म ने लोगों के दिलों को छू लिया है। वहीं इस फिल्म की एक्ट्रेस और प्रोड्यूसर पल्लवी जोशी के हाल ही में अपना 53वां जन्मदिन मनाया।
इस खास मौके पर सोशल मीडिया पर उनके फैंस और बड़े-बड़े सितारों ने उनको जन्मदिन की बधाई दी। वहीं अब एक्ट्रेस के पति और मशहूर डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री ने भी पत्नी को खास अंदाज में जन्मदिन विश किया है जिसकी सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है। दरअसल, विवेक अग्निहोत्री ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फोटो शेयर की है। इस फोटो में विवेक के साथ उनकी पत्नी और जानी-मानी एक्ट्रेस पल्लवी जोशी नजर आ रही हैं।
इस फोटो को शेयर करते हुए विवेक ने कैप्शन में लिखा कि, हैप्पी बर्थडे, दुनिया की सबसे सफल महिला प्रोड्यूसर को जन्मदिन की शुभकामनाएं। विवेक अग्निहोत्री के इस पोस्ट पर फैंस जमकर कमेंट कर रहे है और पल्लवी जोशी को जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। वही इस बीच अनुपम खेर ने भी अपनी को एक्टर को विश किया, उन्होंने लिखा-हैप्पी बर्थडे डियरेस्ट पल्लवी। भगवान ने आपको जन्मदिन का क्या तोहफा दिया है।
नजर ना लगे। वही बात अगर विवेक और पल्लवी की करे तो इनकी पहली मुलाकात एक कॉन्सर्ट के दौरान हुई थी। पहली मुकालात के बाद दोनों की दोस्ती हो गई और फिर धीरे-धीरे ये दोस्ती प्यार में बदल गई उनको पता भी नहीं चला। फिर लगभग तीन साल तक दोनों ने एक-दूसरे को डेट किया और शादी के बंधन में बंधने का फैसला किया।