रोड ट्रिप के लिए बेस्ट हैं भारत की ये जगहें, बनाएं प्लान

 युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क 

वीकेंड पर कम पैसों में एडवेंचर ट्रिप पर जाना चाहते हैं तो आपके पास कई सारे विकल्प हैं। एक मजेदार रोमांचक सफर के लिए देश भर में आपको कई सारी जगहें मिलेंगी, जहां आप अपने दोस्तों, पार्टनर या परिवार के साथ जा सकते हैं। लेकिन कोरोना के बाद से सफर का एक तरीका लोगों का सबसे पसंदीदा बन चुका है। कोविड से बचाव के लिए लोग भीड़ भाड़ वाले सफर की बजाय रोड ट्रिप पर जाना ज्यादा पसंद करने लगे। रोड ट्रिप एडवेंचर का एक अलग और मजेदार अनुभव देता है। आप अपने शहर से अपनी मंजिल की जाने के लिए रोड ट्रिप प्लान कर सकते हैं। सफर के दौरान यात्री को कई सारी खूबसूरत जगहें, पहाड़ियां, जंगल, स्थानीय जगहों का लजीज खाना ये सब मिलता है लेकिन इन सब का लुत्फ आप रोड ट्रिप के जरिए ही उठा सकते हैं। भारत में ऐसे मार्ग हैं, जिनका सफर रोमांचक, प्राकृतिक सुंदरता और एंजॉयमेंट से भरा है। इन मार्गों से होकर आप बेस्ट रोड ट्रिप का मजा ले सकते हैं। जानिए रोड ट्रिप के लिए भारत की बेस्ट जगहों के बारे में। 

दिल्ली से लेह

अगर आप अपने रोड ट्रिप की शुरुआत दिल्ली से कर रहे हैं तो आपको कई सारी खूबसूरत और रोमांचक ट्रिप के विकल्प मिल सकते हैं। आप दिल्ली से जयपुर, दिल्ली से आगरा, दिल्ली से मनाली जा सकते हैं। आपको पहाड़ों पर जाने का मन है तो दिल्ली से मनाली और फिर मनाली से लेह के लिए रोड ट्रिप पर जा सकते हैं। दिल्ली से लेह की दूरी लगभग 1020 किलोमीटर है। एनएच 1 और एनएच 21 से होकर गुजरते हुए आप लगभग 25 घंटे में दिल्ली टू लेह रोड ट्रिप को पूरा कर सकते हैं।

चंडीगढ़ से कसोल

वीकेंड में अगर कसोल जाने का प्लान है तो कसोल तक रोड ट्रिप प्लान कर सकते हैं। दिल्ली से कसोल जा सकते हैं। दिल्ली से चंडीगढ़ होते हुए भी कसोल का सफर तय कर सकते हैं। चंडीगढ़ से कसौली की दूरी लगभग 273 किलोमीटर है। दोस्तों या परिवार के साथ कसोल जाते हुए प्रकृति के खूबसूरत नजारों को देख सकते हैं।

मुंबई से गोवा

रोड ट्रिप के लिए मुंबई से गोवा का सफर भी काफी रोमांचक रहेगा। मुंबई से गोवा का सफर बजट में और अधिक मजेदार होगा, जहां आपको रास्ते में कई खूबसूरत झरने और कई छोटे-छोटे पहाड़ देखने को मिलेंगे। मुंबई से गोवा का सफर आप लगभग 11-12 घंटों में पूरा कर सकते हैं।

गुवाहाटी से तवांग

घूमने के लिए तवांग भी बेहतर विकल्प है। तवांग बौद्ध संस्कृति की विरासत को संभाल रहा है। यहां कई सारे खूबसूरत मठ हैं। आप गुवाहाटी से तवांग सड़क मार्ग के जरिए जा सकते हैं। रास्ते में सुंदर पहाड़, खूबसूरत झीलें और घने जंगल देख सकते हैं। गुवाहाटी से तवांग का सफर बेहद सुहाना और कम पैसों में तय किया जा सकता है।

जयपुर से जैसलमेर

राजस्थान के कई शहर अपनी खूबसूरत, शाही माहौल, किले और सुंदर नजारों से परिपूर्ण हैं। आप जयपुर से जैसलमेर के लिए रोड ट्रिप प्लान कर सकते हैं। जयपुर से जैसलमेर की दूरी लगभग 555 किलोमीटर है।.यहां का सफर तय करने में करीब 10 घंटे लग सकते हैं, जहां रास्ते में रेगिस्तान से पहाड़ों तक के बीच का सफर आपको एक अलग और सुखद अनुभव देगा। सफर के दौरान बेहतरीन स्थानीय भोजन का भी लुत्फ उठा सकेंगे।