आईपीआई (आठवले) ने बाबा साहेब की 131वीं जयंती धूमधाम से मनायी

 युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क 

देश की आत्मा है भारतीय संविधान: शिव कुमार गौतम

सहारनपुर। रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इण्डिया (आठवले) ने बाबा साहेब डा.भीमराव अम्बेडकर के 131वें जन्मोत्सव पर जे.जे.पुरम पुलिया के निकट एक कार्यक्रम का आयोजन कर बाबा साहेब के चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया तथा मिष्ठान भी वितरित किया। 

कार्यक्रम में बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के आदर्शों एवं विचारधाराओं पर प्रकाश डालते हुए नगर विधायक राजीव गुम्बर, आईपीआई के सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष मदन भारती, जिलाध्यक्ष शिव कुमार गौतम व नन्हे लाल वर्मा ने संयुक्त रूप से कहा कि अब समय आ गया है कि बाबा साहब द्वारा दिखाए गए रास्ते पर चल कर भारत को एक सशक्त एवं सुदृढ़ राष्ट्र बनाये। संसाधन का अभाव एक संयोग मात्र हो सकता है लेकिन व्यक्ति अगर चाहे तो वह अपने मकसद में अपने अथक प्रयास से कामयाब हो सकता है। इसका जीता जागता उदाहरण डॉक्टर भीमराव अंबेडकर साहब हैं। जिन्होंने लाख कठिनाई के बावजूद भी ना सिर्फ उच्च शिक्षा को ग्रहण किया बल्कि भारत जैसे लोकतांत्रिक गणराज्य को एक सशक्त संविधान भी दिया है। संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर साहब द्वारा दिए गए अधिकार एवं कर्तव्य का पालन कर देश में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं। 

जिलाध्यक्ष शिव कुमार गौतम ने कहा कि बाबा साहेब ने संविधान रचकर दलित, वंचित, शोषित, महिलाओं, अल्पसंख्यकों, पिछड़ों को सम्मान देने का काम किया है, उसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान देश की आत्मा है। इस अवसर पर मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष शिव कुमार गौतम, नन्हेलाल वर्मा, सिंघूराज, संयोगिता,डा.अमरदीप चिकित्सा प्रकोष्ठ,सुनील गोंदवाल ब्लाक अध्यक्ष बलियाखेडी, पंकज, एड.राजबल सिंह, मीना कुमारी, रोशनी, लक्ष्मी देवी आदि भारी संख्या में समाज के व्यक्ति मौजूद रहे।